फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The health department knocked on the door of 590 houses

Jind News: स्वास्थ्य विभाग ने 590 घरों में दी दस्तक

Fri, 04 Jul 2025 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The health department knocked on the door of 590 houses
04जेएनडी09-हसनपुर गांव में लोगों के रक्त के नमूने लेते हुए स्वास्थ्यकर्मी।  संवाद
अलेवा। नगूरां पीएचसी के अधीन स्वास्थ्य विभाग की छह टीमों ने हसनपुर और चांदपुर गांव में रेपिड फीवर मास सर्वे किया। इस दौरान टीम ने 590 घरों में दस्तक दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा और पुष्पावती ने की। टीम ने लोगों के घर-घर पहुंचकर डेंगू से जंग सफाई के संग, स्वस्थ जीवन के रंग नामक स्लोगनों से जागरूक किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने कहा कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। तेज बुखार, मांसपेशी और जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, त्वचा पर लाल चकत्ते डेंगू के लक्षण हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार लोगों के घरों तक पहुंचकर होदी, कूलर और टंकी में टेमीफोस नामक कीटनाशक दवाई डाल रही है, जोकि मच्छरों के लार्वा के नियंत्रण के लिए काफी प्रभावी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गांव में गंदी नालियों में काला तेल और डीजल भी डाला जा रहा है ताकि बारिश के मौसम में बढ़ रहे डेंगू और मलेरिया के लार्वा को नष्ट किया जा सके। इस अवसर पर कुलदीप, सुभाष, संजय, अनिल, सविता, अनिता, रोशनी, राजेश और बाला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed