फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The groom opened fire at the wedding, the girl got hit by shrapnel

Jind News: शादी में बराती ने किया फायर, लड़की को लगे छर्रे

Sat, 07 Dec 2024 10:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 07 Dec 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
The groom opened fire at the wedding, the girl got hit by shrapnel
सफीदों। गांव ऐंचरा कलां में हो रही शादी के दौरान बराती ने गोली चला दी। इस दौरान छत पर बैठकर बरात देख रही 14 वर्षीय किशोरी वंशु को छर्रे लग गए। इससे वह घायल हो गई। लड़की को आनन-फानन में पानीपत के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोली का खोल बरामद कर लिया।
विज्ञापन

गांव ऐंचरा कलां निवासी साहब सिंह ने कहा कि छह दिसंबर को उनके चचेरे भाई की बेटी की शादी थी। गांव सिवानामाल से बरात आई हुई थी। बरातियों की तरफ से पटाखे फोड़े जा रहे थे। बराती शराब के नशे में नाच रहे थे। महिलाएं व बच्चे छत से बरात देख रही थीं। उसकी 14 वर्षीय बेटी वंशु व अन्य महिलाएं भी बरात देख रही थीं। इसी दौरान किसी बराती ने पिस्टल से फायर किया। गोली उसकी बेटी के पास से निकली और छर्रे उसे लग गए। इससे उनकी बेटी घायल हो गई। उसे इलाज के लिए पानीपत ले जाया गया। सदर थाना सफीदों पुलिस ने साहब सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना के एएसआई सुनील ने बताया कि गोली का खोल बरामद कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed