{"_id":"68bdccca22d9439dbd0a4bf6","slug":"the-government-stands-with-the-farmers-in-times-of-disaster-naib-jind-news-c-199-1-sroh1006-140522-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा की घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है सरकार : नायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा की घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है सरकार : नायब
Sun, 07 Sep 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
07जेएनडी15-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पानी पिलाते हुए ग्रामीण। स्रोत प्रशासन
नरवाना/जींद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि मौजूदा आपदा की घड़ी में प्रदेश सरकार पूरी मजबूती से किसानों और प्रदेशवासियों के साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिन इलाकों में फसलों और संपत्ति को नुकसान हुआ है उसकी पूरी भरपाई की जाएगी। गांवस्तर पर ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है जिस पर किसान फसल नुकसान का ब्योरा दर्ज कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री रविवार को नरवाना से टोहाना जाते समय कई गांवों में रुके और ग्रामीणों से बातचीत की। गांव धरौदी में बाबा जमीननाथ गोशाला पर रुककर उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की और जलभराव के हालात की जानकारी ली।
सीएम ने कहा, किसान, गरीब मजदूर और प्रभावित परिवारों के हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वे खुद हालात पर नजर रख रहे हैं। किसानों को हर संभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात से प्रभावित क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पर चौकसी बरती जाए। किसी भी गांव या खेत में पानी भरने की स्थिति में तुरंत निकासी का प्रबंध हो ताकि फसलों को और नुकसान न पहुंचे।
विज्ञापन
प्रशासन को निभानी होगी दोगुनी जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रशासन को दोगुनी जिम्मेदारी निभानी होगी और किसानों तक यह संदेश पहुंचाना होगा कि सरकार उनके साथ है। इसके बाद मुख्यमंत्री गांव लोन, धमतान साहिब और कालवन में भी पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और राहत कार्यों की सराहना की।