फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The government is deceiving every section of society: Phool Singh Manjura

सरकार हर वर्ग के साथ छलावा कर रही : फूल सिंह मंजूरा

Sat, 27 Dec 2025 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The government is deceiving every section of society: Phool Singh Manjura
26जेएनडी07: अर्बन इस्टेट ​स्थित इनेलो जिला कार्यालय में किसान प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदा​धिकारिय
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। प्रदेशभर के किसानों की समस्याओं को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के किसान प्रकोष्ठ की जिलास्तरीय बैठक पार्टी कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता किसान प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रताप सिंह लाठर ने की।
किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक फूल सिंह मंजूरा ने प्रदेश सरकार पर किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के साथ छलावा कर रही है और किसान सबसे अधिक प्रभावित हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश में आज तक भी बाढ़ग्रस्त किसानों को क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा नहीं मिला है। किसानों को उनकी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) नहीं दिया जा रहा। मंडियों में खरीद के दौरान उचित इंतजामों का अभाव है और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के साथ लगातार धोखाधड़ी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 12 वर्षों में भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते न केवल किसान बल्कि समाज के सभी वर्ग गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता और किसान आगामी विधानसभा चुनावों में इनेलो को सत्ता सौंपने के लिए आतुर नजर आ रहे हैं। इस मौके पर सुमित्रा देवी, बलराज नगूरां, बिल्लू पेगां, दलेल कुंडू, जयनारायण जिलेदार, प्रो. बलवान सिंह, मास्टर कर्मबीर, देवीराम, रमेश कुमार, सतीश सिंघवाल मौजूद रहे।

किसान प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित
बैठक के दौरान किसान प्रकोष्ठ की जिला जींद कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। सरदार दर्शन सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। हल्का अध्यक्षों में मनोज बनवाला (नरवाना), परमजीत कुंडू (सफीदों), अनिल खरक रामजी (जुलाना), गुरमेल मोर (जींद) और भीम सिंह छात्तर (उचाना) को नियुक्त किया गया। पंजाब सिंह, तेजबीर पंजेठा, जेठू राम, कुलदीप निडाना, चट्टान सिंह, राजा और प्रेम सैनी को उपाध्यक्ष बनाया गया। प्रवेश मोनू को प्रधान महासचिव, सरदार फतेह सिंह, दलबीर फूल सिंह, पाल ढुल, बलजीत नैन, निगाईया और बलजीत को महासचिव, दुर्योधन सिंह को संगठन सचिव नियुक्त किया गया। कर्मजीत, जयकिशन, संदीप, रघुबीर, सतबीर, सेवा सिंह और जीवन सिंह को सचिव, अजमेर को कोषाध्यक्ष तथा बनी सिंह को प्रचार सचिव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed