{"_id":"6907ac8a61b1e27352099257","slug":"the-government-has-no-control-over-criminals-in-the-state-rishipal-haibatpur-jind-news-c-199-1-sroh1009-143283-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में अपराधियों पर सरकार का नहीं अंकुश : ऋषिपाल हैबतपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में अपराधियों पर सरकार का नहीं अंकुश : ऋषिपाल हैबतपुर
Mon, 03 Nov 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
02जेएनडी17: ऋषिपाल हैबतपुर।
जींद। कांग्रेस नेता अशोक मलिक से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने पर कांग्रेस के जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा है कि प्रदेश में अपराध और अपराधियों पर सरकार का अंकुश नहीं रहा है। कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और अपराधी अब खुलेआम जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और राजनेताओं से रंगदारी मांग रहे हैं।
यह स्थिति बेहद चिंताजनक और सरकार की नाकामी को दर्शाती है। मीडिया से बातचीत में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि कांग्रेस नेता और निजी अस्पताल संचालक अशोक मलिक को बदमाशों ने धमकी भरे ऑडियो संदेश भेजे हैं और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है।
उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है। जब किसी नेता या व्यापारी को धमकियां मिली हों लेकिन सरकार और पुलिस प्रशासन अब तक अपराधियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और अशोक मलिक को सुरक्षा भी मुहैया कराई गई है लेकिन सिर्फ सुरक्षा देने से समस्या का समाधान नहीं होगा। जब तक इन अपराधियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई नहीं की जाती तब तक समाज में भय का माहौल बना रहेगा।
विज्ञापन
ऋषिपाल हैबतपुर ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करता तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। उन्होंने यह भी मांग की कि अशोक मलिक को धमकी देने वालों को शीघ्र गिरफ्तार करने के साथ-साथ पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी इस तरह की दुस्साहसिक हरकत करने की हिम्मत न कर सके।