फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The government and the opposition have joined hands in the state: Dr. Krishna

प्रदेश में सरकार-विपक्ष मिले हैं : डॉ. कृष्ण

Sun, 28 Dec 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 28 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The government and the opposition have joined hands in the state: Dr. Krishna
जींद। बहुजन समाज पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कृष्ण जमालपुर ने कहा है कि प्रदेश में सरकार और विपक्ष आपस में मिले हैं। विधानसभा में हंगामा और ड्रामेबाजी कर जनता का ध्यान जनहित मुद्दों से भटकाया जा रहा है। यह बातें शनिवार को जींद स्थित बसपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

डॉ. जमालपुर ने कहा कि हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जनता ने साफ देखा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में उलझे रहे जबकि प्रदेश की गंभीर समस्याएं पूरी तरह नजर अंदाज कर दी गईं। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो रही है, रोजगार के अवसर लगातार घट रहे हैं, सरकारी अस्पताल बदहाली के कगार पर हैं और आम जनता को पीने के पानी तक के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है तो विधानसभा में यह तमाशा क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। दिन-रात गोलियों की बौछार, बढ़ती गुंडागर्दी, महिलाओं और बच्चों में भय का माहौल अब किसी एक जिले तक सीमित नहीं रहा बल्कि पूरे हरियाणा की सच्चाई बन चुका है। विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास छात्रों पर हमले, खुलेआम फायरिंग और गाड़ियों से कुचलने जैसी घटनाएं आम हो गई हैं लेकिन जनप्रतिनिधि इन मुद्दों पर चुप्पी साधे बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन जनप्रतिनिधियों को जनता ने अपनी सुरक्षा और भविष्य की जिम्मेदारी सौंपी थी, वे विधानसभा में कबूतर की तरह आंखें बंद कर बैठे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार और तथाकथित विपक्ष ने जल्द ही जनता की सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों पर गंभीरता नहीं दिखाई, तो बहुजन समाज पार्टी सड़कों से लेकर सदन तक जनता की आवाज को और तेज करेगी। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सूरत सिंह, जिले सिंह कश्यप, राकेश सिवानामाल, विरेंद्र ढुल, नरेश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed