फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The glass of the Dial 112 vehicle was broken by hitting it with a stick

Jind News: लाठी मारकर डायल 112 की गाड़ी का तोड़ा शीशा

Sat, 16 Aug 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 16 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The glass of the Dial 112 vehicle was broken by hitting it with a stick
जींद। सदर थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर में दो पक्षों के झगड़े की सूचना पर पहुंची डायल 112 की गाड़ी का एक व्यक्ति ने लाठी मारकर शीशा तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


ईएचसी मुकेश ने पुलिस एफआईआर में बताया कि 13 अगस्त रात को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि शाहपुर गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है। इस पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को अलग-अलग कर झगड़ा शांत करवाया। एक व्यक्ति को चोट लगी थी और उसके कपड़ों पर खून लगा हुआ था। उस व्यक्ति ने लाठी मारकर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। घायल व्यक्ति ने अपना नाम संदीप उर्फ माटा बताया। पुलिस ने आरोपी संदीप को नामजद कर उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed