फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The girls' school resonated with the splendor of Haryanvi culture; students enthralled the audience with songs, dances and performances.

Jind News: हरियाणवी संस्कृति की छटा से गूंजा कन्या विद्यालय, गीत, नृत्य और अभिनय से विद्यार्थियों ने बांधा समां

Sun, 26 Jul 2026 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The girls' school resonated with the splendor of Haryanvi culture; students enthralled the audience with songs, dances and performances.
फोटो 25जेएनडी15-राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुई प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी।
उचाना। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और हरियाणवी संस्कृति पर आधारित शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह और अध्यक्ष खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश आर्य की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार ने किया। विद्यार्थियों ने हरियाणवी लोकनृत्य, एकल लोकनृत्य, रागनी गायन और हरियाणवी स्कीट प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में प्राचार्य जियालाल, प्राचार्य प्रवेश कुमार, प्रवक्ता नसीबदीन, मक्खन लाल, बलजीत सिंह और मंजीत देवी शामिल रहे। निर्णायकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं सांस्कृतिक गतिविधियां
इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने के साथ-साथ अपनी प्रतिभा को मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में अहम योगदान देती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

यह रहे प्रतियोगिता परिणाम

फोक डांस: प्रथम भौंगरा, द्वितीय घोघड़ियां, तृतीय खेड़ी मसानिया।
फोक डांस (सोलो): प्रथम उचाना मंडी, द्वितीय भौंगरा, तृतीय लोधर।
रागनी (सोलो) प्रथम उचाना मंडी, द्वितीय डूमरखा, तृतीय बड़ौदा।
स्कीट (ग्रुप) प्रथम गुरुकुल खेड़ा, द्वितीय- उचाना मंडी, तृतीय करसिंधु।

फोक डांस प्रथम मखंड, द्वितीय सुदकैन कलां, तृतीय खटकड़।
फोक डांस (सोलो) प्रथम उचाना मंडी, द्वितीय- घोघड़ियां, तृतीय घसो।
रागनी (सोलो) प्रथम- उचाना मंडी, द्वितीय- बड़ौदा, तृतीय- डूमरखा।
स्कीट (ग्रुप) प्रथम उचाना मंडी, द्वितीय- करसिंधु, तृतीय- घोघड़ियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed