{"_id":"680fddef1155e0e4490e1222","slug":"the-girls-family-beat-up-the-boy-for-marrying-for-love-jind-news-c-199-1-sroh1006-133796-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: प्रेमविवाह करने पर युवक को युवती के परिजनों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: प्रेमविवाह करने पर युवक को युवती के परिजनों ने पीटा
Tue, 29 Apr 2025 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
28जेएनडी08-मामले की जानकारी देते हुए विशाल। संवाद
जींद। प्रेम विवाह करने पर युवक के साथ युवती के परिजनों ने मारपीट की और फिर युवती को घसीटकर ले गए। युवक ने इस मामले की शिकायत एसपी को दी है। उन्होंने शिकायत देकर अपनी पत्नी ढूंढने की गुहार लगाई है। एसपी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सोमवार को घसो कलां निवासी विशाल और भिवानी रोड निवासी युवती सुहानी प्रेम विवाह करने के लिए कोर्ट में पहुंचे, जहां उन्होंने सभी कागजात पूरे करवा लिए और शादी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इसके बाद परिजन युवती को ढूंढते हुए वहां पहुंच गए। उन्होंने युवती को पकड़ लिया और युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे युवक लहूलुहान हो गया। युवक को कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों ने छुड़वाया। परिजन युवती को घसीटते हुए ई-रिक्शा में ले गए। युवक ने आरोप लगाया कि मारपीट करने वालों में सुहानी का भाई शुभम, पिता सुरेंद्र, भाई और चाचा थे। जांच अधिकारी व सिविल लाइन थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि युवक ने मारपीट के मामले की शिकायत कोर्ट पुलिस चौकी में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसपी कार्यालय के बाहर खड़ा रहा युवक, नहीं आई पुलिस
घायल युवक शिकायत देने के बाद एसपी कार्यालय के बाहर खड़ा रहा, लेकिन पुलिस नहीं आई। हालांकि युवक को डर था कि कहीं दोबारा फिर से उसके ऊपर हमला न हो जाए, लेकिन युवक करीब एक घंटा एसपी कार्यालय के बाहर खड़ा रहा। हालांकि युवक के बचाव को लेकर कई वकील उसके आसपास खड़े थे।