फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The girl who went to the shop to buy goods was assaulted, spoke casteist words

दुकान से सामान लेने गई बच्ची से मारपीट कर दी जातिसूचक गालियां

Fri, 18 Nov 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The girl who went to the shop to buy goods was assaulted, spoke casteist words
जींद। शहर की गुप्ता कालोनी में दुकान से सामान लेने गई 11 वर्षीय बच्ची के साथ मारपीट करने और उलाहना देने पर जातिसूचक गालियां देने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मखंड गांव हाल आबाद भिवानी बाईपास स्थित गुप्ता कालोनी निवासी महिला सीता ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 नवंबर को उसकी 11 वर्षीय बेटी मकान के पास दुकान से सामान लेने जा रही थी। बीच रास्ते पड़ोसी सुरेंद्र की लड़कियों ने उसे जातिसूचक शब्द बोला। जब उसकी बेटी ने विरोध किया तो सुरेंद्र की पत्नी ने उसे बाल पकड़कर मकान के अंदर खींच लिया और मारपीट की। उसे पता चलने पर वह उलहाना देने गई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। जब वह नागरिक अस्पताल में आ रहे थे तो सुरेंद्र, उसका भाई विनोद, पत्नी ममता, उसकी दो बेटी, मंगल और तीन-चार अन्य ने उनका रास्ता रोक लिया तथा उन्हें जातिसूचक गालियां देते हुए उन्हें कालोनी से बाहर भगाने की धमकी दी। जांच अधिकारी एएसपी अर्श कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आठ-दस लोगों के खिलाफ मारपीट करने, जातिसूचक गालियां देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed