फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The girl who went to the civil hospital for examination did not return

Jind News: नागरिक अस्पताल में जांच कराने गई युवती नहीं लौटी

Fri, 23 Dec 2022 04:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
The girl who went to the civil hospital for examination did not return
जींद। शहर के नागरिक अस्पताल में जांच कराने गई एक युवती घर नहीं लौटी। परिजनों ने दो युवकों पर युवती को बंधक बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सदर थाना के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी अपनी मौसी के घर शहर की एक कालोनी में रहती है। 20 दिसंबर सुबह वह नागरिक अस्पताल में जांच कराने आई थी, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी। आरोप लगाया कि उसकी बेटी की मौसी के घर के पास खेत है जो कि विकास और सुमित ने ठेके पर लिया है। उन दोनों का अक्सर उसके मौसी के घर आना-जाना है। उन्हें शक है कि उसकी बेटी के गुम होने में उन दोनों का हाथ है और उन्होंने ही उसे बंधक बनाया हुआ है। जांच अधिकारी एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed