{"_id":"66241517502930c0ff03fd94","slug":"the-girl-students-did-such-a-thing-that-they-had-to-be-respected-jind-news-c-199-1-jnd1001-115981-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: छात्राओं ने किया ऐसा काम कि करना पड़ा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: छात्राओं ने किया ऐसा काम कि करना पड़ा सम्मान
Sun, 21 Apr 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 21 Apr 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
20जेएनडी06: वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मौजूद मुख्यातिथि व अन्य। स्रोत कॉलेज
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर राजकीय महिला कॉलेज कलायत के प्राचार्य एवं डीएचईओ राजेश कुमार सैनी रहे, जबकि अध्यक्षता प्राचार्य जयनारायण गहलावत ने की।
समारोह में वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। कॉलेज की दो छात्राओं काजल व संध्या ने सीनियर हैंडबॉल, प्रियंका के तैराकी प्रतियोगिता में राष्ट्रीयस्तर पदक जीता है। महाविद्यालय ने पहल करते हुए विजेता छात्राओं को 4100 व 3100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शैक्षणिक गतिविधियों के लिए प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को 900 रुपये दिए गए। इस समारोह में कॉलेज की सांस्कृतिक गतिविधियों में विजेता छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
मुख्यातिथि राजेश सैनी ने कहा कि भविष्य में इन छात्राओं को अंतरराष्ट्रीयस्तर पर देश का परचम लहराने का प्रयास करना चाहिए। आईक्यूएसी को ऑर्डिनेटर डॉ. मनोज कुमार के संरक्षण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंच संचालन डॉ. सुमिता आशरी व डॉ. राजेश बूरा ने किया। मास्टर ऑफ सेरेमनी सह प्रोफेसर नरेंद्र कुमार रहे। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डाॅ. पुष्पलता, डाॅ. पीआर गर्ग, आरडी यादव, बलवान सिंह, महिपाल, दयानंद तथा अनूप मोर, डॉ. राजेश बूरा, जितेंद्र कुमार, अल्पना शर्मा, डाॅ. मनीषा दलाल, अजीत सिंह, उर्मिला मौजूद थीं।