फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The fog that covered the area in the morning affected daily life.

Jind News: सुबह के समय छाई धुंध, जनजीवन पर पड़ा असर

Sun, 01 Feb 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 01 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
The fog that covered the area in the morning affected daily life.
31जेएनडी19-रेलवे जंक्शन के पास शनिवार सुबह छाई धुंध। संवाद
जींद। सुबह के समय घनी धुंध छाने से जनजीवन प्रभावित रहा। शनिवार सुबह से ही शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में धुंध का असर देखने को मिला। पूरा दिन पूर्वाई चलती रही। इसके कारण रविवार को मौसम बदलने का अनुमान है।
विज्ञापन

शनिवार अलसुबह से ही जिले में धुंध छा गई थी। इसको लेकर जिले का अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति दस किमी. प्रति घंटा रही। धुंध के कारण दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं ट्रेनों पर भी इसका असर साफ दिखाई दिया। इससे कुरुक्षेत्र-दिल्ली डीएमयू, पतालकोट एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर इंटरसिटी, अंडमान एक्सप्रेस, दिल्ली-बठिंडा सुपरफास्ट, फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय की बजाय देरी से जंक्शन पहुंची। इसको लेकर यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ा, जिससे उन्हें असुविधा हुई। वहीं सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। दोपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि धुंध के साथ ठंडी हवा भी चलती रही। धुंध के बावजूद अधिकतम तापमान में इजाफा दर्ज किया गया है। दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे दोपहर के समय लोगों को हल्की राहत महसूस हुई। हालांकि सुबह और देर शाम ठंड का असर बना रहा। न्यूनतम तापमान में भी हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन हवा के कारण ठिठुरन बनी रही।
विज्ञापन


अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय धुंध छाने की संभावना बनी रह सकती है। वहीं रविवार को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। ऐसे में लोगों को सुबह और रात के समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडु-पिंडारा जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed