{"_id":"6799210ef891ea00fa0639eb","slug":"the-first-match-of-haryana-mens-rugby-team-will-be-against-host-uttarakhand-jind-news-c-199-1-jnd1002-129138-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हरियाणा पुरुष रग्बी टीम का सबसे पहला मैच मेजबान उत्तराखंड से होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हरियाणा पुरुष रग्बी टीम का सबसे पहला मैच मेजबान उत्तराखंड से होगा
विज्ञापन
28जेएनडी32-38वें राष्ट्रीय खेल के लिए चयनित हरियाणा पुरुष रग्बी टीम।
जींद। 38वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा पुरुष रग्बी टीम का सबसे पहला मैच मंगलवार को मेजबान उत्तराखंड से होगा। जहां एक और उत्तराखंड अपने गृह ग्राउंड पर मौजूदा चैंपियन हरियाणा को चैलेंज करेगा, वहीं तीन बार से लगातार चैंपियन टीम अपना खिताब बरकरार रखने को पूरे हौसले से मैदान में उतरेगी।
रग्बी 7एस के मुकाबले महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स देहरादून के मैदान पर आयोजित किए जा रहे हैं। हरियाणा टीम का चयन 15 जनवरी को गुरुग्राम में भारतीय रग्बी फुटबॉल यूनियन ने हरियाणा ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक की मौजूदगी में किया था। 12 सदस्य हरियाणा टीम में सात अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं, जिसमें भारत के दो मौजूदा कप्तान और दो पूर्व कप्तान भी मौजूद हैं।
टीम में दीपक कुमार पूनिया (भारतीय रग्बी 15 एस टीम के कप्तान) के अलावा मोहित खत्री उप कप्तान (मौजूदा भारतीय रग्बी 7 एस के कप्तान) विकास खत्री (पूर्व भारतीय कप्तान), प्रिंस खत्री (पूर्व भारतीय कप्तान), अजय देशवाल, नीरज खत्री व सुरेश कुमार शामिल हैं। इसके अलावा तिलक राज, मोहित तुशीर, प्रणय कुमार, अनिकेत एवं सलीम हैं। अनुज पाल और साहिल को एक्स्ट्रा में रखा गया है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और रग्बी इंडिया लेवल 1 कोच भूपेंद्र को कोच, नवदीप को मैनेजर और रग्बी इंडिया लेवल 1 फिजियोथेरेपिस्ट अंजू यादव को टीम फिजियोथेरेपिस्ट लगाया गया है।