फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The festival showcased a wonderful confluence of culture, spirituality and art.

Jind News: महोत्सव में दिखा संस्कृति, अध्यात्म और कला का अद्भुत संगम

Mon, 01 Dec 2025 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The festival showcased a wonderful confluence of culture, spirituality and art.
30जेएनडी29: कृ​षि विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर पराली से बनी वस्तुओं की जानकारी देते हुए। संवाद
जींद। शहर में दूसरे दिन रविवार को गीता जयंती महोत्सव में संस्कृति, अध्यात्म और कला का अद्भुत संगम देखने को मिला। महोत्सव में स्टॉल लगाकर सरकारी विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा गीता से जूड़ी स्टॉल लगाई गई। इसमें हर विभाग की तरफ से मिल रही योजनाओं के बारे में स्टॉल पर मौजूद कर्मचारियों ने जानकारी दी।
विज्ञापन

गीता जयंती महोत्सव में हरियाणा कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन अमरपाल राणा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि भगवत गीता मानव जीवन के लिए वह महान ग्रंथ है, जो हर परिस्थिति में सही दिशा दिखाता है। उन्होंने कहा कि जयंती माता की पावन धरा पर गीता जयंती महोत्सव जैसे आयोजन समाज को संस्कृति, आध्यात्म और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का माध्यम बनते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम नवपीढ़ी को अपनी जड़ों और अपने गौरवशाली ज्ञान परंपरा से परिचित कराते हैं। आयोजित यह महोत्सव न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा बल्कि जींद की सांस्कृतिक समृद्धि का भी भव्य प्रदर्शन बनकर उभरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से बांधा समा
सांस्कृतिक मंच पर विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्या भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैबतपुर की ओर से प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। गोपाल विद्या मंदिर के विद्यार्थियों का स्वागत गीत, गुरुकुल विद्यापीठ का समूह नृत्य, हर्ष इंटरनेशनल स्कूल का ग्रुप डांस, योगा अकादमी उचाना का योगा डांस जैसी प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रही।
हस्तनिर्मित वस्तुओं ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा
स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए क्राफ्ट स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। जूट से बने सजावटी उत्पाद, हाथ से बुने फैब्रिक और घरेलू उपयोग की हस्तनिर्मित वस्तुओं ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की मिसाल प्रस्तुत कर अपने कौशल से बने उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय कर रही हैं।

स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी प्रदान की गई
नागरिक अस्पताल की ओर से लगाए गए स्टॉल में दर्शकों को गीता के ज्ञान के साथ-साथ मुफ्त स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी प्रदान की गई। इसमें बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन की निशुल्क जांच की है विशेष सुविधा है। वहीं, कृषि विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर इस बार प्रदूषण को लेकर बने विषय पराली के निपटान और उससे घर व कार्यालय में बनाए जाने वाली वस्तुओं की जानकारी दी जा रही है।

30जेएनडी29: कृषि विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर पराली से बनी वस्तुओं की जानकारी देते हुए। संवाद

30जेएनडी29: कृषि विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर पराली से बनी वस्तुओं की जानकारी देते हुए। संवाद

30जेएनडी29: कृषि विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर पराली से बनी वस्तुओं की जानकारी देते हुए। संवाद

30जेएनडी29: कृषि विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर पराली से बनी वस्तुओं की जानकारी देते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed