फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The farmer's daughter is serving the country by becoming a skydiver.

Jind News: किसान की बेटी स्काई ड्राइवर बनकर कर रही देश की सेवा

Sun, 11 Jan 2026 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 11 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
The farmer's daughter is serving the country by becoming a skydiver.
मंजू नैन
जींद। किसान की बेटी लांस नायक मंजू नैन महिला सोल्जर स्काई ड्राइवर बनकर देश की सेवा कर रही हैं। वह वर्ष 2022 में स्काई ड्राइवर बनी थीं। उन्होंने दस हजार फीट ऊंचाई से छलांग लगाकर यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन

धमतान साहिब की मंजू नैन वर्ष 2019 में आर्मी में लांस नायक के पद पर तैनात हुई थी। शुरू से ही देश के प्रति जज्बे को लेकर मंजू नैन गंभीर थी। उन्होंने देश की सेवा करने के लिए आर्मी में लांस नायक के पद पर ज्वाइनिंग हुई। अब वह बंगलूरू में देश की सेवा कर रही हैं। लांस नायक मंजू ने दस हजार फीट ऊंचाई से छलांग लगाने का कारनामा 12 नवंबर 2022 को किया था। उन्होंने एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टर से छलांग लगाई थी।
विज्ञापन

इसके बाद वो भारतीय सेना की महिला सैनिक स्काई ड्राइवर बन गईं। लांस नायक मंजू के इस कारनामे का वीडियो ईस्टर्न कमांड ने जारी किया था। इस वीडियो में मंजू सेना के एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टर में सवार है और बाद में वो छलांग लगा देती है। इसके बाद वो हवा में तैरती हुई नजर आती है। इसके साथ ही इस वीडियो के शुरुआत में उनकी ट्रेनिंग के कुछ फोटो भी दिखाए जाते हैं। हवा में तैरती मंजू का पैराशूट उनके साथ कूदे दो ट्रेनर खोलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स

निडानी गांव में सीखा कबड्डी

मंजू नैन जब 11वीं कक्षा में थीं। उसके परिजनों ने उसे चौधरी भरत सिंह मेमोरियल खेल स्कूल निडानी में भेज दिया था। मंजू ने खेल स्कूल में कबड्डी खेलना शुरू किया और वहीं हॉस्टल में रही। उन्होंने स्नातक पास की। वह कबड्डी खेल भी अच्छा खेलती थी, जिसकी बदौलत वह मणिपुर राज्य की तरफ से खेली और उन्होंने मणिपुर को अनेक पदक भी दिलवाए। वह कबड्डी खेल छह साल तक खेली और इस दौरान उन्होंने नेशनल स्तर पर कई प्रदेशों में मणिपुर टीम का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed