{"_id":"67fff2a7855dd9d293051c85","slug":"the-family-was-beaten-with-sticks-for-removing-the-wall-jind-news-c-199-1-sroh1006-133183-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दीवार निकालने को लेकर परिवार पर लाठी-डंडों से किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दीवार निकालने को लेकर परिवार पर लाठी-डंडों से किया
Wed, 16 Apr 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
सफीदों। बागड़ू कलां में मकान की दीवार निकालने को लेकर परिवार पर हमला कर दिया। इससे दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में तीन को नामजद कर 5-6 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
बागडू़ कलां निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अप्रैल को वह अपने मकान की दीवार निकाल रहा था। उसकी पत्नी रीना, बहन सुनीता और साला विजय भी उसके साथ थे। इसी दौरान शमशेर, मंजीत और कृष्ण 5-6 अन्य लोगों के साथ दो गाड़ियों में सवार होकर आए। आते ही उन्होंने उनकी दीवार गिरा दी और उन पर ईंट, लाठी-डंंडों से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप लगाया कि इससे पहले भी इन लोगों ने उनके मकान की दीवार को गिरा दिया था। इसके बाद वह उसे ठीक कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में शमशेर, मंजीत, कृष्ण और पांच-छह अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।