फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The family members of the child died due to negligence of doctors, refused to present their side before the investigation committee

Jind News: चिकित्सकों की लापरवाही से बच्चे की मौत के परिजनों ने जांच कमेटी के सामने पक्ष रखने से किया मना

Tue, 18 Feb 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 18 Feb 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The family members of the child died due to negligence of doctors, refused to present their side before the investigation committee
17जेएनडी26: जांच टीम की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजन जानकारी देते हुए। संवाद
नरवाना। नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के दौरान हुई बच्चे की मौत मामले में सोमवार को जांच कमेटी के सामने पीड़ितों ने पक्ष रखा। परिजनों ने टीम सदस्यों को कहा कि जो लोग इस जांच टीम में शामिल हैं। उ किसी प्रकार की जांच नहीं करवानी। टीम के सदस्यों से उनको कोई उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने कहा कि वह इस मामले में अदालत से न्याय की गुहार लगाएंगे, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके। इस मामले में पीड़ितों ने चिकित्सकों के खिलाफ शहर थाना पुलिस और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को भी शिकायत दी है, ताकि इसमें आरोपियों पर कार्रवाई हो सके। अस्पताल में सोमवार को एसएमओ की अध्यक्षता में चिकित्सकों व परिजनों की बैठक के दौरान परिजनों द्वारा दिए गए लिखित बयानों में गर्भवती महिला प्रीति के ससुर राजेश ने कहा कि सिविल अस्पताल में हुई बैठक में जांच में शामिल हुए थे। बैठक में उन्होंने कहा है कि जो शिकायत चिकित्सक व लेबर रूम की नर्स के खिलाफ दी थी वही उसके बयान समझे जाएं। अगर उस शिकायत पर कार्रवाई होती है तो ठीक है नहीं तो वह अदालत का सहारा लेंगे। वह जांच टीम की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। प्रीति के चाचा सुनील नायक ने आरोप लगाया कि अस्पताल में आज कुछ ऐसे चिकित्सक हैं, जो भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। उनकी पुष्टि भी अदालत में की जाएगी। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत पर ही कार्रवाई की उम्मीद है। इस मामले में कई दिन पहले अस्पताल के दौरे पर हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य मीना शर्मा भी आई थी। उनको शिकायत दी थी। उन्होंने कहा कि आयोग सदस्य मीना शर्मा ने फोन नंबर लिया था, लेकिन अब तक बात नहीं की।

17जेएनडी26: जांच टीम की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजन जानकारी देते हुए।  संवाद

17जेएनडी26: जांच टीम की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजन जानकारी देते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed