{"_id":"60c8ee5a8ebc3e2ee80d4e57","slug":"the-family-members-of-all-the-accused-named-in-the-case-of-shooting-the-school-operator-ran-away-from-the-house-jind-news-rtk6131544129","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या के मामले में नामजद सभी आरोपयिं के परिजन घर छोड़कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या के मामले में नामजद सभी आरोपयिं के परिजन घर छोड़कर भागे
विज्ञापन
अलीपुरा गांव में सोमवार सुबह सैर करने गए स्कूल संचालक की हत्या के आरोप में नामजद लोगों के घरों पर पुलिस की टीम ने दबिश दी तो सभी के परिजन घर से फरार मिले। इसमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें सीआईए तो एक उचाना थाना की काम कर रही हैं।
सोमवार और मंगलवार की पुलिस की इन चारों टीमों की नजर स्कूल संचालक के बेटे की हत्या करने के मामले में नामजद 11 युवकों के परिजनों पर थी। पुलिस ने प्रथम दृष्टि में इन 11 लोगों को नामजद किया था। इन लोगों से पूछताछ के लिए पुलिस की टीमों ने इनके घरों व रिश्तेदारियों में दबिश दी तो सभी फरार मिले। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। उचाना थाना प्रभारी रविंद्र डांखर ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गहराया पुलिस का शक
सुरेश के बेटे साहिल देव की करीब ढाई साल पहले रोहतक के नेकीराम कॉलेज में हत्या कर दी गई थी। इसमें 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज है। सुरेश की हत्या में भी पुलिस ने उन्हीं 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब आरोपियों के घरों से लोगों के गायब मिलने पर पुलिस का शक और गहरा गया है। बहरहाल जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।