{"_id":"68fe7032ca57228692042484","slug":"the-enquas-team-will-arrive-at-the-civil-hospital-today-for-a-survey-jind-news-c-199-1-sroh1009-142956-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सर्वे के लिए आज नागरिक अस्पताल पहुंचेगी एनक्वास की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सर्वे के लिए आज नागरिक अस्पताल पहुंचेगी एनक्वास की टीम
Mon, 27 Oct 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
26जेएनडी22: नागरिक अस्पताल के द्वितीय तल पर वार्ड के बाहर टेडा पड़ा बैड। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं की जांच के लिए एनक्वास की टीम सोमवार को निरीक्षण करेगी। टीम के आने से पहले अस्पताल प्रशासन व्यवस्थाओं को बनाने में जुटा है। टीम द्वारा अस्पताल में साफ-सफाई से लेकर मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जांच करेगी।
इसको लेकर इमरजेंसी वार्ड से लेकर प्रसूति वार्ड में दाखिल मरीजों से भी बातचीत करेगी। टीम के स्वागत के लिए अस्पताल प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। अस्पताल में सफाई करवाई जा रही है। हालांकि अस्पताल में प्रतिदिन सफाई होती है लेकिन दीवारों की सफाई कम ही होती है।
ऐसे में दीवारों लगी मिट्टी व जालों को उतारा गया। इन कर्मचारियों ने अस्पताल की दीवारों की सफाई की। इसके अलावा छत पर लगे जालों को भी उतारा। अस्पताल प्रशासन टीम के सामने अस्पताल को पूरी तरह से चकाचक दिखाने का प्रयास कर रहा है। वैसे भी अस्पताल के जीर्णोद्धार का काम पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में यदि टीम इस कार्य के पूरा होने के बाद आती तो और भी बेहतर रहता।
विज्ञापन
टीम कर्मचारियों के काम करने के तरीके की भी जांच करेगी। एनक्वास की टीम अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की तो जांच करती है साथ ही यह भी देखती है कि अस्पताल के जो कर्मचारी है वह कैसे काम करते हैं।
नर्स से लेकर सिक्योरिटी गार्ड तक सभी के कामकाज को भी जांचा जाएगा। इसके अलावा आपरेशन थिएटर में सुविधाएं तथा यहां रखे सामान व उपकरणों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। वहीं अस्पताल में चल रहे आईसीयू में आक्सीजन सुविधा से लेकर जरूरी सुविधाओं के बारे में भी जांच होगी।
पिछली बार टीम ने खड़े किए थे सवाल
अस्पताल में जो स्वास्थ्य कर्मी काम कर रहे हैं। उनसे भी टीम काम के तरीकों के बारे में पूछताछ करेगी। पिछली बार भी नर्सिंग स्टाॅप से उपचार के बारे में जानकारी मांगी तो वह जवाब नहीं दे पाए थे। इसको लेकर भी एनक्वास की टीम ने सवाल खड़े किए थे।
वर्जन
अस्पताल में मरीजों को अच्छी सुविधाएं दी जा रही हैं। सोमवार को एनक्वास की टीम अस्पताल का दौरा करने आ रही है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। -डॉ. राजेश भोला डिप्टी एमएस नागरिक अस्पताल जींद।