फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The employees protested by staging a two-hour symbolic strike.

Jind News: कर्मचारियों ने दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल करते हुए विरोध जताया

Wed, 19 Aug 2026 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The employees protested by staging a two-hour symbolic strike.
फोटो 18जेएनडी13-नगर पालिका मुख्य गेट पर ताला जड़ नारेबाजी करते हुए सफाई एवं अग्निशमन कर्मचारी।
उचाना। नगर पालिका कार्यालय परिसर में सफाई एवं अग्निशमन कर्मचारियों का संयुक्त धरना मंगलवार को भी जारी रहा। विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों ने दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल करते हुए विरोध जताया। कर्मचारी नेता विनोद कुमार ने कहा कि कर्मचारी छह अगस्त से हड़ताल पर हैं। इससे पहले अग्निशमन सेवा के कर्मचारियों ने 37 दिन और नगर पालिका संघ ने 14 दिन तक हड़ताल की थी।
विज्ञापन

13 मई को राज्य कार्यकारिणी की सरकार के साथ बैठक हुई थी, जिसमें 22 मांगों पर बातचीत हुई और सरकार ने 17 मांगों पर सहमति जताई थी। सरकार के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित कर दी गई थी। उन्होंने कि सरकार ने मांगों को पूरा करने के लिए 45 दिनों का समय मांगा था, जबकि कर्मचारियों ने सरकार को 90 दिन का समय दिया।
विज्ञापन

यह समय पूरा होने के बावजूद सरकार की ओर से सहमति वाली मांगों को लेकर पत्र जारी नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों की मांगों और सुविधाओं को लेकर गंभीर नहीं है तथा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। सरकार द्वारा मांगें माने जाने के बावजूद अब वायदे से पीछे हटने के कारण कर्मचारियों को मजबूरी में दोबारा हड़ताल पर जाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की मांग है कि जिन मांगों पर सहमति बनी थी, उनके संबंध में जल्द पत्र जारी किया जाए। इस अवसर पर शीला देवी, ओमी देवी, राजेश कुमार, भगत सिंह, रूपेंद्र और सुरेश श्योकंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed