{"_id":"6aeb7bb76da2480c160beffc","slug":"the-election-commission-is-offering-various-new-arguments-to-cover-up-its-own-mistakes-dushyant-jind-news-c-199-1-sroh1009-163249-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग अपनी गलतियां छिपाने के लिए दे रहा नई-नई दलीलें : दुष्यंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग अपनी गलतियां छिपाने के लिए दे रहा नई-नई दलीलें : दुष्यंत
विज्ञापन
04जेएनडी21: जजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को रैली का न्यौता देते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री
जींद। पूर्व उपमुख्यमंत्री व जजपा के वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला ने वोट कटने के मामले में भाजपा और चुनाव आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने बिना तैयारी के बड़े स्तर पर वोट काटने की प्रक्रिया शुरू कर की। अब अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय आयोग नई-नई दलीलें दे रहा है। आयोग अपनी गलती स्वीकार कर नए सिरे से वोटर लिस्ट का रिवीजन करवाए।
दुष्यंत चौटाला बुधवार को जजपा के स्थापना दिवस पर 6 दिसंबर को होने वाली रैली का न्यौता देने के लिए जींद पहुंचे थे। अर्बन एस्टेट स्थित जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में चुनाव आयोग और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि एक नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का रोहतक में आकर वोटों में गड़बड़ी नहीं होने का बयान देना कई सवाल खड़े करता है। इससे लगता है कि जिस स्तर पर वोट बने और काटे गए उसके पीछे भाजपा की साजिश हो सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में वोट कटने के बाद फार्म छह भरकर नए वोट बनवाने की बात कही गई है। जबकि इस फार्म में आवेदक को शपथ देनी पड़ती है कि उसने पहले देश में कहीं और वोट नहीं बनवाया है। मौके पर जिला प्रेस प्रवक्ता विकास जांगड़ा, पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, पूर्व जिला प्रधान कृष्ण राठी, दरबारा देशवाल, दीपक देशवाल मौजूद रहे।
एक विधानसभा क्षेत्र में 13 हजार वोटों में मिली गड़बड़ी
दुष्यंत चौटाला ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उनकी टीम करोड़ों लोगों को परेशान करने के लिए बैठी है? आयोग को वोट कटने के मामले में अलग से रिवीजन प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए थी। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में आयोग ने गलती से 25 लाख वोट कटने की बात स्वीकार की है। वहीं, उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक विधानसभा क्षेत्र में 13 हजार वोटों में गड़बड़ी सामने आई है। इसके बावजूद जिम्मेदार बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और पूरी प्रक्रिया नए सिरे से शुरू करने की मांग की।
सैनी सरकार में नशा, अपराध और कर्ज लगातार बढ़ रहे
दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सैनी सरकार में नशा, अपराध और कर्ज लगातार बढ़ रहे हैं। आज प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं है। गुरुग्राम के एमजी रोड पर रात सात बजे से सुबह तीन बजे तक कोई भी अपने परिवार के साथ सफर नहीं कर सकता। सरकार की मंशा सही हो तो व्यवस्था में सुधार किया जा सकता है। उन्होंने बिजली निगमों को निजी हाथों में सौंपने की कोशिश पर अनिल विज के विरोध की सराहना की और कहा कि कर्मचारियों को जब भी जरूरत पड़ेगी, जजपा उनके साथ खड़ी रहेगी।
पुराने साथी भी रैली में पहुंचें : अजय चौटाला
बैठक में जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने भी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस रैली का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि उनकी टीम के कई पुराने साथी आज दिखाई नहीं दे रहे हैं। उनकी उम्मीद है कि कार्यकर्ता उन सभी पुराने साथियों तक रैली का न्योता पहुंचाएं और वे भी बड़ी संख्या में रैली में शामिल हों।