फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The education department has taken an important step towards providing a safe environment.

Jind News: 266 प्राथमिक विद्यालयों की साफ-सफाई व बागवानी के लिए 21.28 लाख का बजट जारी

Fri, 23 Jan 2026 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
The education department has taken an important step towards providing a safe environment.
23जेएनडी15:राजकीय कन्या मॉडल प्राथमिक स्कूल। संवाद
जींद। राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाने की दिशा में शिक्षा विभाग ने अहम कदम उठाया है। सत्र 2025-26 के लिए जिले के 266 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों को 21.28 लाख का बजट जारी किया गया है। यह राशि विद्यालय परिसरों की साफ-सफाई, हाउसकीपिंग व बागवानी जैसे आवश्यक कार्यों पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन


जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को प्राप्त निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक राजकीय प्राथमिक विद्यालय को आठ हजार प्रति विद्यालय की दर से यह बजट उपलब्ध करवाया गया है। बजट का उद्देश्य विद्यालय प्रांगण, छत, शौचालय, खेल मैदान, जल निकासी व्यवस्था तथा स्वच्छता से जुड़े अन्य कार्यों को सुचारु रूप से बनाए रखना है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से जारी पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में जारी बजट को कुछ जिलों में विद्यालयों को पूर्ण रूप से अलॉट नहीं किया गया जिसे विभाग ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जींद जिला उन जिलों में शामिल नहीं है जिन पर आपत्ति जताई गई है फिर भी जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि जारी बजट समय पर विद्यालयों तक पहुंचे और उसका सही उपयोग हो।

वर्जन
जिले में बजट से प्राथमिक विद्यालयों की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होगा और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। स्वच्छ विद्यालय न केवल बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं बल्कि उनकी उपस्थिति और सीखने की क्षमता पर भी सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। -महेंद्र सिंह,जिला शिक्षा अधिकारी,जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article