फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The dream of a permanent house for 2924 families will be fulfilled under this scheme

Jind News: योजना के तहत 2924 परिवारों के पक्के मकान का सपना होगा पूरा

Sat, 29 Mar 2025 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The dream of a permanent house for 2924 families will be fulfilled under this scheme
29जेएनडी06-गोहाना रोड स्थित डीआरडीए हाल का फोटो। संवाद
जींद। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंद और पात्र लोगों के पक्के मकान का सपना साकार होगा। इसके लिए सरकार ने जिला के 2924 पात्र परिवारों का चयन कर उनके खातों में मकान बनाने के लिए पहली किस्त के 13 करोड़ 15 लाख 45 हजार रुपये जारी कर दिए हैं। अब पात्र परिवार अपने मकान के निर्माण का कार्य शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिला से कुल 4355 लोगों ने पक्का मकान बनवाने के लिए आवेदन किया था। इसके बाद 750 से ज्यादा लोगों के आवेदन सर्वे के दौरान रद्द हो गए थे। अब सरकार ने जिला के 2924 पात्र परिवारों को पहली किस्त जारी कर राहत दे दी है। पात्र लोगों को पीएम आवास योजना के तहत यह राशि तीन किस्तों में मिलेगी। अब दूसरी किस्त उस समय दी जाएगी, जब मकान की दीवार छत्त तक पहुंच जाएगी। उसके बाद तीसरी किस्त मकान का कार्य पूरा होने के बाद जारी होगी। पात्र लोगों को मकान बनाने के लिए एक लाख 38 हजार रुपये दिए जाएंगे। शुरुआत में पहली राशि के 45 हजार, दूसरी किस्त में 60 हजार और तीसरी किस्त में 33 हजार रुपये की किस्त जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


बॉक्स

2021-22 में 381 परिवारों को मिला था लाभ

प्रदेश सरकार ने ढाई साल बाद पीएम आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिया है। इससे पहले वर्ष 2021-22 में यह लाभ दिया था। उस समय यह लाभ 381 परिवारों को मिला था जबकि उस समय आवेदन 1500 से ज्यादा आए थे, लेकिन इस बार ढाई सालों में आवेदनों की संख्या 4355 तक पहुंच गई है। इनमें से 2924 परिवारों को लाभ मिलना शुरू हो गया है। हालांकि अभी तक पोर्टल पर 2722 आवेदन ही अपडेट हो पाए हैं, जिनको यह किस्त जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

यह नहीं होंगे योजना में पात्र

-दुपहिया, चौपहिया वाहन होने पर इस योजना के पात्र नहीं होंगे। किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 50 हजार या उससे अधिक होने पर, परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी होने पर, परिवार के गैर कृषि उद्यमों का सरकार के साथ पंजीकृत होने पर, परिवार के किसी भी सदस्य की आय अधिकतम 15 हजार प्रति माह या अधिक होने पर, इनकम टैक्स देने पर, व्यवसायिक कर देने पर, स्वयं की 2.5 एकड़ भूमि होने वाले लोगों को इस योजना में शामिल नहीं किया जा सकता।

बॉक्स

पोर्टल पर ऑनलाइन करें आवेदन

इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकार के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए उनको कुछ कागजात जैसे पहचान पत्र, परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड, मतदान पहचान पत्र, पासपोर्ट, पैन कार्ड, बिजली बिल, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, सरकारी कोई भी पहचान पत्र, किसी भी पहचान पत्र की सहायता से वह आवेदन कर सकते हैं।


वर्जन

प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिला के 2924 परिवारों के खाते में पहली किस्त जारी कर दी है। प्रत्येक पात्र को 45 हजार रुपये की राशि जारी हुई है। इस योजना के लिए सरकार ने 13 करोड़ 15 लाख 45 हजार रुपये दिए हैं।

--संजय वर्मा, एपीओ, डीआरडीए जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed