फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The district has 10 pottery shops in a decade.

Jind News: कोहरे का कहर...152 डी पर चार किलोमीटर में 30 वाहन टकरा गए

Mon, 15 Dec 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 15 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The district has 10 pottery shops in a decade.
14जेएनडी25 : नेशनल हाईवे 152-डी पर क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
जींद। रविवार को सीजन के पहले दिन कोहरे के कहर से नेशनल हाईवे 152 डी और अन्य सड़कों पर हादसे हो गए। 152 डी पर चार किलोमीटर के क्षेत्र में करीब 30 वाहन टकरा गए। इसमें रोडवेज बस, ट्रक व छोटी गाड़ियों को नुकसान हुआ। इन हादसों में साल लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

रविवार सुबह होते ही जिलेभर में इतना घना कोहरा छा गया कि दृश्यता मात्र 10 मीटर रह गई थी। कोहरे के कारण जुलाना क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 152-डी पर बड़ा सड़क हादसा हो गया जहां एक के बाद एक करीब 30 वाहन टकरा गए। हादसे में बाइक, कार, पिकअप, ट्रक के अलावा हरियाणा रोडवेज की एक बस और एक परिवहन समिति की बस भी शामिल रही।
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे से कोहरे का असर अधिक बढ़ गया था। हाईवे पर चल रहे वाहन चालकों को आगे चल रहे वाहनों का सही अंदाजा नहीं लग पा रहा था। इसी दौरान अचानक एक वाहन के ब्रेक लगते ही पीछे से आ रहे वाहन टकराते चले गए और कुछ ही मिनटों में बड़ा हादसा हो गया। सुबह सात बजे से लेकर करीब 11 बजे तक अलग-अलग स्थानों पर छोटे-बड़े हादसे होते रहे। इससे हाईवे बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में एक महिला समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां पर उपचार के बाद छुट्टी दी गई। घायलों में चार यात्री हरियाणा रोडवेज बस में सवार थे जबकि अन्य घायल छोटे वाहनों में सफर कर रहे थे। सभी घायलों को मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया।
नागरिक अस्पताल में आए घायलों में पांच लोगों ने एमएलआर कटवाई है। इसमें निडानी के पास बस और ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली में टक्कर होने के बाद बस में सवार फतेहाबाद के बुढिया गांव निवासी ज्योति, करनाल के सुल्तानपुर निवासी नन्हीं को चोटें आई। इसके अलावा बस के परिचालक जीतगढ़ निवासी विकास ने अस्पताल में उपचार करवाया। इनसे अलग धुंध में बाइक के सामने कुत्ता आने से ढांडा खेड़ी निवासी मोहित व अमरहेडी निवासी अंकित को भी चोट आई।

दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे 152-डी की तीनों लेन पर लंबा जाम लग गया। दोनों ओर करीब तीन किलोमीटर से ज्यादा लंबी वाहनों की कतार लग गई। अंबाला से नारनौल की ओर जाने वाले सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। कई वाहन चालक घंटों तक अपने वाहनों में ही बैठे रहे जबकि कुछ यात्रियों को पैदल ही आगे की ओर जाना पड़ा। ठंड और कोहरे के बीच फंसे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
पहले घायलों को अस्पताल भिजवाया
सूचना मिलते ही जुलाना, सफीदों और जींद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले घायलों को अस्पताल भिजवाया और उसके बाद यातायात व्यवस्था को सुचारु करने का प्रयास शुरू किया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए हाइड्रा मशीन मंगवाई गई। कड़ी मशक्कत के बाद एक-एक कर वाहनों को सड़क से हटाया गया तब जाकर कई घंटों बाद जाम को आंशिक रूप से खुलवाया जा सका।

वर्जन
नेशनल हाईवे 152-डी पर यह दुर्घटना घने कोहरे के कारण हुई है। हादसे में रोडवेज बस, परिवहन समिति की बस, चार ट्रक और कई छोटे वाहन शामिल हैं। पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया है। यातायात को सामान्य कर दिया गया। वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के मौसम में सावधानी बरतें। कम गति से वाहन चलाएं। फॉग लाइट और इंडीकेटर का प्रयोग करें। जरूरी दूरी बनाए रखें ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।-कुलदीप सिंह एसपी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed