फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The dirty drains on the Delhi-Patiala National Highway have not been cleaned yet, shopkeepers are suffering in the rain

Jind News: दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर गंदे नालों की सफाई अब तक नहीं, बारिश में दुकानदार बेहाल

Sat, 05 Jul 2025 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The dirty drains on the Delhi-Patiala National Highway have not been cleaned yet, shopkeepers are suffering in the rain
05जेएनडी33-गंदगी से अटे पड़े हाईवे पर नाले। संवाद
05जेएनडी33, 34, 35
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ बने गंदे नालों की सफाई अब तक शुरू नहीं हो सकी है। जबकि मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी कर सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द की हुई है और प्रशासन लगातार अधिकारियों के साथ बैठक कर रहा है। इसके बाद भी हाईवे किनारे बसे दुकानदार बारिश के पानी और नालों की गंदगी से जूझने को मजबूर हैं।
गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पहले ही आदेश दिए थे कि बरसात के मौसम को देखते हुए पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जाए और गंदे नालों की सफाई समय पर की जाए। हकीकत यह है कि हाईवे के दोनों तरफ बने अधिकांश नाले गंदगी से अटे पड़े हैं और कहीं भी सफाई का कोई काम शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन

नुकसान झेल रहे दुकानदार बस स्टैंड के पास स्थित दुकानदारों का कहना है कि हर बारिश में नालों से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर उनकी दुकानों के सामने जमा हो जाता है। इससे ग्राहक नहीं आ पाते और उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। एक दुकानदार ने कहा कि हमने कई बार प्रशासन को शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
रेहड़ी वालों को हटाया, सफाई फिर भी नहीं
दो महीने पहले प्रशासन ने हाईवे पर बनी गंदे नालों वाली जगह से फल और सब्जी बेचने वाले रेहड़ी वालों को यह कहकर हटा दिया था कि जल्द ही नालों की सफाई की जाएगी, लेकिन अब तक कोई काम नहीं हुआ है। इससे आम नागरिकों और दुकानदारों में रोष है।
बाक्स
बारिश के सीजन में सभी दुकानदारों को डर बना रहता है कि हल्की सी बारिश होते ही हाईवे पर गंदे नाले बारिश के पानी से ओवरफ्लो होने से सारा पानी सड़क पर आ जाता है। इससे दुकानों पर ग्राहक नहीं आता और उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है

--धर्मपाल, दुकानदार।
बाक्स
बारिश के मौसम में बारिश का पानी गंदे नालों से बाहर सड़क पर आ जाता है। इससे जब कोई वाहन आता हैं तो उसके छीटें दुकानों तक भी लगते हैं और राहगीरों को भी इससे परेशानी होती है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए और जल्द से जल्द इन हाईवे पर बने दोनों तरफ गंदे नालों की सफाई करवानी चाहिए।
--संजीव, दुकानदार।

05जेएनडी33-गंदगी से अटे पड़े हाईवे पर नाले। संवाद

05जेएनडी33-गंदगी से अटे पड़े हाईवे पर नाले। संवाद

05जेएनडी33-गंदगी से अटे पड़े हाईवे पर नाले। संवाद

05जेएनडी33-गंदगी से अटे पड़े हाईवे पर नाले। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed