फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The Director of Horticulture, Haryana state, paid a visit.

Jind News: हरियाणा राज्य बागवानी निदेशक ने किया दौरा

Sat, 31 Jan 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 31 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
The Director of Horticulture, Haryana state, paid a visit.
31जेएनडी43-बीबीपुर गांव में पहुंचे बागवानी निदेशक डॉ. जोगेंद्र ​सिंह। स्रोत कर्मचारी
जींद। हरियाणा राज्य बागवानी मिशन निदेशक डाॅ. जोगेंद्र सिंह ने शनिवार को दौरा किया। उन्होंने बीबीपुर गांव और खरकरामजी में बन रहे नेट हाउसों का निरीक्षण किया। इसके बाद निदेशक ने ब्लॉक वाइज रिव्यू बैठक ली और बागवानी विकास कार्यों पर चर्चा की।
विज्ञापन

मिशन निदेशक डॉ. जोगेंद्र सिंह ने कहा कि जींद पिछले सात-आठ सालों से बागवानी कार्याें में अव्वल जिलों में शामिल रहा है। बैठक के बाद वह बीबीपुर गांव पहुंचे जहां करीब 100 एकड़ में सब्जियों की खेती की जाती है। इसके बाद गांव खरकरामजी में बन रहे नेट हाउसों का भी निरीक्षण किया। डाॅ. जोगेंद्र सिंह ने किसानों को रेफरीजरेटिड वैन पर अनुदान के बारे में बताया ताकि किसान अपना ताजा उत्पाद गुरुग्राम जैसे शहरों की सोसाइटी में पहुंचाकर अच्छा मुनाफा कमा सकें। उन्होंने किसानों को बागवानी विभाग की महत्वपूर्ण स्कीम के बारे में जानकारी दी और किसानों की फील्ड समस्याओं का निवारण किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने फल व सब्जियों के भंडारण के लिए किसानों को कोल्ड स्टोर, सीए स्टोर, इंटीग्रेटिड पैक हाउस बनाने के लिए प्रेरित किया ताकि फल व सब्जियों के भंडारण नहीं होने के कारण नुकसान को कम करके किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed