फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The depot had run 14 special buses for female candidates, yet there was an increase in earnings

महिला परीक्षार्थियों के लिए डिपो ने चलाई थीं 14 विशेष बसें, कमाई में हुआ इजाफा

Mon, 13 Dec 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
The depot had run 14 special buses for female candidates, yet there was an increase in earnings
जींद बस स्टैंड परिसर में पहुंचे यात्री। - फोटो : Jind
जींद। दुर्गा शक्ति महिला कांस्टेबल परीक्षा के लिए रोडवेज जींद डिपो से चलाई गईं विशेष बसों के चलते जहां परीक्षार्थियों को समय पर केंद्र पर पहुंचने में सुविधा हुई। वहीं डिपो की आमदनी में भी इजाफा हुआ। रविवार को डिपो की आमदनी अन्य दिनों की अपेक्षा तीन लाख रुपये ज्यादा रही। बावजूद इसके कि रविवार को डिपो की बसें अन्य दिनों की अपेक्षा लगभग दो हजार किलोमीटर कम चलीं।
विज्ञापन

आमतौर पर डिपो की 150 से अधिक बसें ऑनरूट रहती हैं, जो दिनभर में लगभग 14 लाख रुपये का राजस्व जमा करती हैं और दिनभर में साढ़े 35 हजार किलोमीटर चलती हैं। वहीं रविवार को डिपो की बसें 33 हजार 619 किलोमीटर चली हैं और रविवार को राजस्व के रूप में 17 लाख 27 हजार 21 रुपये जमा हुए। इस प्रकार डिपो को आम दिनों की अपेक्षा तीन लाख रुपये से ज्यादा का फायदा हुआ, जबकि डिपो की बसें रविवार को अन्य दिनों की अपेक्षा दो हजार किलोमीटर कम चलीं। गौरतलब है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा दुर्गा शक्ति महिला कांस्टेबल के लिए 698 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। रविवार को गुरुग्राम, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर व पंचकूला सहित अन्य जगह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर 12 बजे तथा शाम के सत्र में तीन बजे से साढ़े चार बजे तक हुई। ऐसे में सुबह वाली शिफ्ट में हुई परीक्षा के लिए परीक्षार्थी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर समय पर पहुंचने के लिए अल सुबह निकले। दुर्गा शक्ति कांस्टेबल परीक्षा को देखते हुए रविवार को रोडवेज जींद डिपो ने महिला परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 14 स्पेशल बसों का परिचालन किया था। इसमें से सात सुबह सुबह वाले सत्र के दौरान और सात बस शाम के सत्र के दौरान होने वाली परीक्षा के लिए चलाई गई थी।
विज्ञापन

जींद डिपो के जीएम गुलाब सिंह दूहन ने बताया कि रोडवेज अधिकारी व कर्मचारी यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा देने के लिए प्रयासरत हैं। रविवार को कांस्टेबल परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष बसें चलाई गईं। इससे एक तरफ जहां परीक्षार्थियों को केंद्रों पर समय पर पहुंचने में आसानी हुई, वहीं डिपो के राजस्व में भी इजाफा हुआ। परीक्षार्थियों के लिए 14 विशेष बसें चलाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed