फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The department will recover money from those who fraudulently took old age pension

Jind News: फर्जी तरीके से बुढ़ापा पेंशन लेने वालों पर विभाग करेगा रिकवरी

Thu, 27 Mar 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 27 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
The department will recover money from those who fraudulently took old age pension
27जेएनडी03-29 जनवरी को अमर उजाला में प्रकाशित किया गया समाचार। स्रोत संवाद
जींद। जिला समाज कल्याण विभाग फर्जी तरीके से पेंशन लेने वालों से रिकवरी करवाएगा। इसको लेकर विभाग अब एडीसी कार्यालय को पत्र लिखेगा। यदि फर्जी पेंशन पात्रों ने विभाग की रिकवरी नहीं दी तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जा सकेगी। विभाग की जांच में अब तक चार लोग ऐसे मिले हैं, जिन्होंने छह-सात महीने पहले ही फर्जी तरीके से पेंशन बनवाई थी और अब विभाग की जांच में उनके फर्जी तरीके से पेंशन लेने के मामले से पर्दा उठ गया है। हालांकि विभाग की अभी जांच चल रही है। इस जांच में अन्य लोग भी आएंगे, जो फर्जी तरीके से पेंशन ले रहे हैं। वहीं क्रीड कार्यालय भी उन लोगों पर नजर बनाए हुए हैं, जिन्होंने पेंशन बनवाने के लिए फर्जी तरीके का सहारा लिया है।
विज्ञापन


जनवरी माह में नरवाना और अन्य दूसरे क्षेत्र के अलग-अलग गांव से 274 ऐसे लोग मिले थे, जिन्होंने जन्मतिथि में बदलाव कर फर्जी तरीके से बुढ़ापा पेंशन बनवा ली। अकेले नरवाना शहर की बात करें तो 200 के लगभग ऐसे मामले सामने आए थे, जिन्होंने करीब छह-सात पहले दस्तावेजों में फर्जी तरीके से जन्मतिथि में बदलाव करवा खुद को पेंशन का पात्र बना लिया था। इसके अलावा गांवों में ऐसे लोगों की संख्या हजारों में है। ऐसे लोगों में जिनकी वोटर आईडी कार्ड के अनुसार जन्मतिथि एक जनवरी 1974 बनती है, तो लाभ लेने के लिए उन्होंने दस साल पीछे यानि एक जनवरी 1964 करवा ली ताकि उनकी उम्र 60 से ऊपर हो जाए और वह पेंशन पात्र बन जाए। इतना ही नहीं 40 साल के व्यक्ति की जन्मतिथि दो जनवरी 1982 है, लेकिन बदलाव करवाकर एक जनवरी 1964 करवा ली। इसी तरह से 46, 44 व 49 साल की उम्र के लोगों ने जन्मतिथि में बदलाव करवाया हुआ है।
विज्ञापन


वर्जन

फर्जी तरीके से पेंशन लेने वालों की जांच चल रही है। जांच में कुछ मामले सामने आए हैं, जिन्होंने कागजातों से छेड़छाड़ कर पेंशन बनवा ली और अब लाभ भी ले रहे हैं। मामले की अभी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सरोज देवी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जींद

वर्जन

कागजातों से छेड़छाड़ कर पेंशन पात्र बने लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए क्रीड कार्यालय भी जांच कर रहा है। जांच पूरी होने के बाद पेंशन रिकवर करवाई जाएगी।

-विवेक आर्य, एडीसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed