{"_id":"663003ec0a3c9d4f1d0b9ce2","slug":"the-dead-body-started-smelling-the-investigation-team-ruled-out-insects-jind-news-c-199-1-sroh1007-116377-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ... शव से बदबू आने लगी थी, जांच टीम ने कीड़े की बात नकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ... शव से बदबू आने लगी थी, जांच टीम ने कीड़े की बात नकारी
Tue, 30 Apr 2024 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 30 Apr 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
29जेएनडी07 : नागरिक अस्पताल सफीदों का फाइल फोटो। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल सफीदों के शवगृह में रखा शव खराब होने के मामले में सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल की ओर से गठित की गई जांच टीम ने सोमवार सुबह ही नागरिक अस्पताल सफीदों पहुंच गई थी। टीम ने जांच में पाया कि शव खराब नहीं हुआ था और न ही उसमें कीड़े पड़े थे। शव 36 घंटे तक नागरिक अस्पताल में रहा। जिस डी फ्रीजर में रखा था वह सही था, लेकिन बिजली के बार-बार कट लगने के कारण शव से कुछ बदबू हो गई थी। पुलिस ने जब शव परिजनों को सौंपा तो शव खराब होने या कीड़े पड़ने जैसा कोई मामला सामने नहीं आया। पुलिस ने जांच टीम को इस बारे में लिखित में दिया है। शव अधिक समय तक रहने के कारण उसमें बदबू जरूर हो गई थी। जो डी फ्रीजर खराब हैं उसकी गारंटी है। कंपनी को बुलाकर उनको तुरंत ठीक करवाया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम प्रभारी डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. संदीप लोहान, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अरविंद तथा हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संतलाल बैनीवाल ने बताया कि गांव रत्ताखेड़ा निवासी जसमेर ने शुक्रवार रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शनिवार शाम को 4 बजे शव को नागरिक अस्पताल लाया गया था। उस समय तक पोस्टमार्टम के लिए पुलिस की ओर से जो जरूरी कागजात तैयार करने होते हैं, वह नहीं हुए थे, इसलिए शनिवार रात को शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रख दिया गया था। यहां एक डी फ्रीजर है, जिसमें चार शव रखे जा सकते हैं। इस फ्रीजर के तीन शव रखने के स्थान खराब हो चुके हैं, इसलिए जो फ्रीजर का भाग काम कर रहा था, उसमें शव रखा गया था। रविवार सुबह साढ़े 10 बजे कागजात मिले तो 12 बजे तक शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। लगभग 36 घंटे बाद वैसे ही शव से बदबू आने लगती है। इतने समय तक शव रहने से उसमें फफोले से हो जाते हैं, जो इस शव पर भी हो गए थे। इसके अलावा शव पूरी तरह से ठीक था। ग्रामीणों ने जो कीड़े पड़ने की बात कही है, वह बिल्कुल झूठ है। पुलिस ने भी अपनी रिपोर्ट में यही कहा कि शव में कीड़े नहीं पड़े थे, वह ठीक था।
जांच में नहीं मिले शव में कीड़े : सिविल सर्जन
सिविल सर्जन, डॉ. गोपाल ने कहा कि सोमवार सुबह ही डॉ. संदीप लोहान, डॉ. अरविंद व डॉ. संतलाल बैनीवाल की जांच टीम बनाई गई थी। जांच टीम की रिपोर्ट आ चुकी है। शव खराब नहीं था। उसमें कुछ बदबू हो गई थी। नागरिक अस्पताल सफीदों में एक डी फ्रीजर है, जिसमें चार शव रखे जा सकते हैं। इनमें से तीन शव रखने के स्थानों का फ्रीजर काम नहीं कर रहा। जिस स्थान पर जसमेर का शव रखा था, उसका फ्रीजर काम कर रहा था। बिजली कट लगने के कारण शव में बदबू जरूर हुई है। कीड़े पड़ने की बात गलत है। पुलिस ने भी लिखकर दिया है कि शव ठीक था। कमेटी की जांच रिपोर्ट डीसी मोहम्मद इमरान रजा तथा स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक को भेज दी है। जो फ्रीजर खराब हैं उनकी वारंटी है। जल्द ही कंपनी की ओर से ठीक करवाए जाएंगे।