फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   the dead body of a young man who came out of the garden to tie cattle in cattle fence was found in the sugarcane field

रात में घर से पशुबाड़े में पशु बांधने गए युवक का शव गन्ने के खेत में मिला

Wed, 06 Nov 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
the dead body of a young  man who came out of the garden to tie cattle in cattle fence was found in the sugarcane field
गांव राजपुरा भैण से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब युवक का शव सुबह गन्ने के खेत में मिला। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है, लेकिन घटनास्थल पर संघर्ष करने के निशान जरूर मिले हैं। मृतक की पत्नी ने संदेह जताया कि उसके पति की योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव राजपुरा भैण निवासी 34 वर्षीय प्रदीप ने गांव से कुछ दूरी पर मिर्चपुर रोड पर मकान बनाया हुआ है। रात को प्रदीप मोटरसाइकिल लेकर गांव में स्थित अपने पुराने मकान में पशु बांधने गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं आया। देर रात तक परिजनों ने प्रदीप को ढूंढा, लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह प्रदीप की मोटरसाइकिल सड़क के किनारे मिली। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ फिर से तलाशी अभियान शुरू किया तो सड़क से एक एकड़ दूर गन्ने के खेत में उसका शव मिला। प्रदीप के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है, लेकिन मरने से पहले संघर्ष के निशान जरूर मिले हैं। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भेज दिया। मृतक की पत्नी कौशल्या ने संदेह जताया है कि उसके पति की योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई है। सदर थाना पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने कौशल्या की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। गर्दन में फलवे (चकत्ता) हैं तो आंख के पास एक हलका निशान भी है। मृतक के बिसरे को जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल मृतक की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed