{"_id":"69dfdb5eca531f75fa0541e6","slug":"the-daughters-of-jind-will-also-show-their-strength-in-the-womens-rugby-championship-jind-news-c-199-1-sroh1009-151684-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रग्बी में जींद की बेटियां दिखाएंगी दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रग्बी में जींद की बेटियां दिखाएंगी दम
Thu, 16 Apr 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
15जेएनडी09: राष्ट्रीय सीनियर महिला रग्बी चैंपियनशिप में चयनित टीम । स्रोत कोच
- फोटो : 1
जींद। राष्ट्रीय सीनियर महिला रग्बी चैंपियनशिप में जींद की बेटियां भी दमखम दिखाएंगी। पानीपत के उग्राखेड़ी खेल मैदान में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन हरियाणा की टीम का चयन किया गया। इसमें नंदगढ़ निवासी मानसी और मीनाक्षी भी शामिल हैं।
खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि चैंपियनशिप बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 16 और 17 अप्रैल तक होगी। इसके लिए टीम की कमान पानीपत के गांव जलालपुर की पायल को सौंपी गई है जबकि तहसील कैंप की ईशा शर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। टीम मैनेजर भामिनी पांडे और कोच अमन मलिक के नेतृत्व में हरियाणा की यह टीम राजगीर में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।
जिला संघ सचिव अभिषेक मलिक ने बताया कि मुख्य टीम में 12 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। टीम में पानीपत से ट्विंकल, प्रियंका, सीमा और दीपा, भिवानी से आरती, चरखी दादरी से प्रीति फोगाट तथा हिसार से ज्योति और कुसुम हैं। तीन िखलाड़ी स्टैंड बाई पर हैं।