फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The country has made remarkable progress under Modi's leadership: Dr. Krishan Lal Middha

मोदी के नेतृत्व में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की : डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा

Sat, 13 Jun 2026 05:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 13 Jun 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
The country has made remarkable progress under Modi's leadership: Dr. Krishan Lal Middha
13जेएनडी09: पत्रकार वार्ता करते हुए डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों में भारत ने आर्थिक, सामाजिक, तकनीकी और कूटनीतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए विश्व में नई पहचान बनाई है। यह बात हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा ने शनिवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पत्रकार वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रांति, आधारभूत ढांचे के विस्तार, आत्मनिर्भर भारत अभियान, स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से देश की वैश्विक प्रतिष्ठा में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। भारत आज दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

डॉ. मिड्ढा ने बताया कि वर्ष 2014 से पहले देश में 74 एयरपोर्ट थे जिनकी संख्या बढ़कर 164 हो चुकी है। मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में एमबीबीएस सीटों की संख्या 51 हजार से बढ़कर 1.28 लाख हो गई है। वहीं एम्स की संख्या सात से बढ़कर 23 और आईआईटी की संख्या 11 से बढ़कर 23 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्गों का नेटवर्क भी 91 हजार किलोमीटर से बढ़कर 1.46 लाख किलोमीटर से अधिक हो चुका है। उन्होंने कहा कि जींद जिले को भी नौ राष्ट्रीय राजमार्गों का लाभ मिला है। इस अवसर पर उन्होंने रोहतक में हुई आगजनी की घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को निजी कोष से पांच-पांच लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा भी की। पत्रकार वार्ता में मार्केट कमेटी चेयरमैन मनीष बबलू, कुलदीप सिहाग, डॉ. रुद्राक्ष मिड्ढा, सन्नी मग्गू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed