फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The Congress party practices politics based on casteism, nepotism, and regionalism: Baroli

जातिवाद, परिवारवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति करती है कांग्रेस : बड़ौली

Thu, 11 Dec 2025 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
The Congress party practices politics based on casteism, nepotism, and regionalism: Baroli
10जेएनडी27-पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली। संवाद
जींद। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने बुधवार को सीआरएसयू में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जातिवाद, परिवारवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति की है लेकिन भाजपा राष्ट्रवाद की राजनीति करती है।
विज्ञापन

मोहनलाल बड़ौली ने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण की नीति अपनाई है। भाजपा ने इस तुष्टिकरण की नीति को खत्म करने का काम किया है। वंदे मातरम पर संसद में चर्चा के दौरान भी कांग्रेस ने तुष्टिकरण की नीति मजबूत करने का काम किया लेकिन भाजपा ने देश की जनता को बताने का काम किया है कि किस प्रकार से देश में पहले तुष्टिकरण की नीति को अपनाया जाता था।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2047 में देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है और पार्टी उसी के अनुसार आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नीतियां लागू की है। विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण व पंचायत में 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। इसके अलावा भी सरकार की नीतियों के अनुसार अलग-अलग सेक्टर में अलग-अलग आरक्षण देने का काम किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 20 दिसंबर को गृहमंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह चंडीगढ़ आएंगे और पार्टी उनका जोरदार स्वागत करेगी। इस कार्यक्रम में अमित शाह देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।


सीआरएसयू में हुआ मॉक संसद का आयोजन
भारतीय जनता युवा मोर्चा नें विश्वविद्यालय में मॉक संसद का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि देशहित में चल रहे देशव्यापी स्वदेशी अभियान में हमें महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। हमें खुद भी स्वदेशी अपनाना है और लोगों को भी स्वदेशी उत्पाद खरीदने के लिए जागरूक करना है। उनके साथ भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री योगेश जठेड़ी, कुलपति रामपाल सैनी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed