फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The Congress is spreading confusion in the name of vote-rigging and the Constitution: Tekram Kandela

कांग्रेस वोट-चोरी और संविधान के नाम पर भ्रम फैला रही : टेकराम कंडेला

Sat, 13 Dec 2025 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The Congress is spreading confusion in the name of vote-rigging and the Constitution: Tekram Kandela
12जेएनडी12 : टेकराम कंडेला
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। भाजपा के वरिष्ठ नेता टेकराम ने शुक्रवार को कंडेला गांव में प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस पार्टी वोट चोरी और संविधान के नाम पर देश में भ्रम फैलाकर अपना स्वार्थ साधना चाहती है लेकिन बिहार चुनाव ने साबित कर दिया है कि जनता अब कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाली।
टेकराम कंडेला ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति कर लोगों को गुमराह किया इसलिए जनता ने उसे पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले पश्चिम बंगाल और पंजाब चुनावों में भाजपा की सरकार बनना लगभग तय है क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से संतुष्ट है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी दलों की राजनीति कमजोर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वोट-चोरी और संविधान के नाम पर चलाया जा रहा अभियान पूरी तरह असफल हो गया है क्योंकि जनता अब उनके कार्यक्रमों में शामिल भी नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंडेला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी किसान, मजदूर और गरीबों के हितों के लिए 24 घंटे जनता के बीच रहकर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने ईवीएम पर कांग्रेस के विरोध को बेबुनियाद बताया और कहा कि 2004 और 2009 के चुनाव ईवीएम से ही हुए थे, तब कांग्रेस की जीत पर किसी ने सवाल नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed