फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The commission agent beat up the farmer for not giving 1.5 kg wheat deduction

Jind News: डेढ़ किलो गेहूं कटौती न देने पर आढ़ती ने किसान को पीटा

Wed, 16 Apr 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 16 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The commission agent beat up the farmer for not giving 1.5 kg wheat deduction
जींद। अनाज मंडी सफीदों में गेहूं बेचने आए किसान के साथ आढ़ती और उसके बेटों ने मारपीट की। यह मारपीट गेहूं की कटौती का विरोध करने को लेकर की गई। हालांकि इसको लेकर किसान ने मार्केट कमेटी सचिव को शिकायत की, लेकिन सचिव ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ गांव के किसान मदनपाल सोमवार को गेहूं बेचने के लिए अनाज मंडी सफीदों में आया था। जब रात को उसकी गेहूं की नमी का मात्रा जांची तो साढ़े 13 प्रतिशत मिली, लेकिन उसकी गेहूं नहीं बिकी। उसके बाद मंगलवार को फिर उसकी गेहूं की नमी जांची गई। उस समय यह मात्रा साढ़े 17 प्रतिशत पाई गई। इस पर आढ़ती और उसके बेटों ने कहा कि गेहूं में नमी की मात्रा ज्यादा है। आपकी गेहूं की डेढ़ किलो प्रति क्विंटल के हिसाब से काटी जाएगी। इस पर किसान मदनपाल ने एतराज जताया और उसने कटौती कटवाने से मना कर दिया। इस पर आढ़ती का लड़का तैश में आ गया और उसने किसान की आंख पर वार किया। इससे उसकी आंख पर गंभीर चोट लगी।
विज्ञापन


इस मामले में किसान उनके पास आया था। उन्होंने आढ़ती को कार्यालय में भी बुलाया, लेकिन कार्यालय से बाहर दोनों का झगड़ा हो गया। इसके कुछ समय बाद किसान उनको लिखित में देकर गया कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहता। मंडी से अपनी गेहूं को भी वापस उठाकर ले गया। गेहूं में कटौती की जानकारी उनको नहीं है। पेमेंट किसान के सीधे खाते में जाती है। अगर कटौती की शिकायत मिलेगी तो वह आढ़ती के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--अनिल शर्मा, मार्केट कमेटी सचिव सफीदों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed