नरवाना। एसडी महिला महाविद्यालय में छात्राओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से टैलेंट शो का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने गायन, नृत्य, कविता पाठ, भाषण और अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन बीएससी की छात्रा दीक्षा और ईशा ने किया। निर्णायक मंडल में राजकीय विद्यालय के संगीत प्राध्यापक जसबीर उझाना और महाविद्यालय की एलुमनाई रेनू शामिल रहीं। घर मोरे पधारो पिया पर प्रस्तुत शास्त्रीय नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्राचार्या डॉ. अंजना लोहान ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। उचित मंच और प्रोत्साहन मिलने पर प्रतिभा को निखारा जा सकता है। सांस्कृतिक विभाग प्रभारी डॉ. नयनदीप ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, रचनात्मक अभिव्यक्ति, मंचीय कौशल और नेतृत्व क्षमता का विकास करना रहा। प्रतियोगिताओं में कविता पाठ में सोनम प्रथम, नैंसी द्वितीय और गरिमा तृतीय रहीं। भाषण में खुशी प्रथम, अर्चना द्वितीय और रिचा तृतीय रहीं। शास्त्रीय नृत्य में राखी प्रथम, खुशी द्वितीय और सलोनी तृतीय रहीं। एकल हरियाणवी नृत्य में मुस्कान प्रथम, रेनू द्वितीय और खुशी तृतीय रहीं। गायन में दामिनी प्रथम, काजल द्वितीय और सकीना तृतीय रहीं। जसबीर उझाना ने कहा कि उनका महाविद्यालय से पुराना जुड़ाव है और एसडी कॉलेज ने उन्हें पहचान दी है। उन्होंने प्रबंध समिति और शिक्षकों का आभार जताया। अंत में विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद