फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The city's community center is in a pitiful condition.

Jind News: दयनीय हालत में पहुंचा शहर का सामुदायिक केंद्र

Tue, 30 Apr 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 30 Apr 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
The city's community center is in a pitiful condition.
29जेएनडी25-सामुदायिक केंद्र के हॉल में लगे कचरे के ढेर। संवाद
नरवाना। शहर में करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए सामुदायिक केंद्र की हालत बदतर है। इसकी यह हालत नगर परिषद की अनदेखी के चलते हुई है। इसमें गंदगी की भरमार है। दरवाजे के शीशे टूट चुके हैं। सामुदायिक केंद्र में शौचालयों में गंदगी होने के अलावा पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। सामुदायिक केंद्र का बिजली मीटर जला होने के साथ सामान भी गायब है। दीवारें सीलन के कारण जर्जर हो रही हैं। ऐसे में शहरवासियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। बदहाली का शिकार हो रहे सामुदायिक केंद्र में सस्ता उपचार मिलने के बाद भी शहरवासी रुचि नहीं ले रहे हैं। वह मजबूरन मैरिज पैलेस और धर्मशालाओं की तरफ रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन


बॉक्स

नगर परिषद के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए शहर में सामुदायिक केंद्र बनाया है, ताकि वह अपने विवाह शादी के कार्यक्रम आसानी से कर सके लेकिन प्रशासन की अनदेखी के कारण सामुदायिक केंद्र में बने कमरे, शौचालय, बिजली पानी की व्यवस्था सुचारु रूप से सही नहीं है। इस कारण शहरवासी इसका फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। नगर परिषद अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। -सतपाल सैन, शहरवासी
विज्ञापन


सामुदायिक केंद्र में व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर परिषद में शिकायत आई है। नगर परिषद अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया है कि आचार संहिता हटने के बाद सामुदायिक केंद्र के रखरखाव के लिए टेंडर लगवा दिया जाएगा। सामुदायिक केंद्र को लेकर शहरवासियों की परेशानी का समाधान करवा दिया जाएगा। -बलजीत सिंह, पार्षद नरवाना

29जेएनडी25-सामुदायिक केंद्र के हॉल में लगे कचरे के ढेर। संवाद

29जेएनडी25-सामुदायिक केंद्र के हॉल में लगे कचरे के ढेर। संवाद

29जेएनडी25-सामुदायिक केंद्र के हॉल में लगे कचरे के ढेर। संवाद

29जेएनडी25-सामुदायिक केंद्र के हॉल में लगे कचरे के ढेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed