{"_id":"68dc46841e6c29227308f09f","slug":"the-city-was-taken-out-for-the-consecration-of-the-salasar-balaji-idol-jind-news-c-199-1-sroh1009-141819-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सालासर बालाजी मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई नगर परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सालासर बालाजी मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई नगर परिक्रमा
Wed, 01 Oct 2025 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
30जेएनडी19: यात्रा में शामिल हनुमान भक्तों की झांकी। आयोजक
सफीदों। श्री सतनारायण मंदिर सभा पुरानी अनाज मंडी सफीदों के तत्वावधान में सालासर बालाजी मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य नगर परिक्रमा परिक्रमा निकाली गई। नगर परिक्रमा को मंदिर समिति के प्रधान राजेंद्र मित्तल ने ध्वज दिखाकर रवाना किया। वही मुख्यातिथि के रूप में सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी और पूर्व विधायक सुभाष गांगोली ने शिरकत की।
इसमें सैंकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण करके यात्रा के आगे-आगे चल रहीं थीं। वहीं नगर के गणमान्य लोग घोड़ों पर बैठकर हाथ में ध्वजा उठाकर यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। केसरियां रंग में रंगी बाबा हनुमान की टोलियों ने माहौल को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया।
यात्रा के साथ-साथ युवा नाच-गाकर चल रहे थे। इसके अलावा अनेक देवी-देवताओं की झांकियां भी यात्रा में शामिल रहीं। रास्ते में श्रद्धालुओं ने बाबा सालासर प्रतिमा के दर्शन करके उनका आशीर्वाद ग्रहण करते हुए प्रसाद प्राप्त किया। यात्रा पुरानी अनाज मंडी से शुरू होकर मार्किट कमेटी रोड, जींद रोड, नहर पूल व रेलवे रोड होते हुए प्रारंभ स्थल पर आकर विराम लिया।
विज्ञापन
रास्ते में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने यात्रा का जोरदार अभिनंदन करते हुए विभिन्न प्रकार का प्रसाद वितरित किया। मंदिर समिति के प्रधान राजेंद्र मित्तल ने बताया कि मंदिर में एक अक्तूबर को श्री सालासर बालाजी महाराज की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा करवाई जाएगी।
इसी के संदर्भ में यह भव्य नगर परिक्रमा निकाली गई है। मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बाबा सालासर महाराज की अखंड ज्योत सालासर से सफीदों तक पैदल यात्रा के माध्यम से लाई गई है।
-- -- -
सांस्कृतिक आयोजनों से भाईचारा होता है मजबूत : सांसद ब्रह्मचारी
एक अक्तूबर को सुबह आठ बजे हवन, सुबह नौ बजे कीर्तन, सुबह 11 बजे मूर्ति स्थापना व दोपहर सवा 12 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि हनुमान कलियुग के जीवित देवता है और सबके कष्टों के हरने वाले है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा मजबूत होता है। समाज में समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए।