फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The city remained under tight security during the PM's public meeting and the inauguration of the hydrogen train.

Jind News: पीएम की जनसभा और हाइड्रोजन ट्रेन उद्घाटन के दौरान सुरक्षा घेरे में रहा शहर

Sat, 18 Jul 2026 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The city remained under tight security during the PM's public meeting and the inauguration of the hydrogen train.
17जेएनडी01: रेलवे जंक्शन के बाहर आसपास के लोग पीएम की एक झलक पाने के लिए इंतजार में खड़े। संवाद
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा और देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को शहर को सुरक्षा घेरे में रखा गया। जगह-जगह बैरिकेडिंग और नाकेबंदी किए जाने से शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। सुबह ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों, रेल यात्रियों और आम राहगीरों को घंटों जाम और लंबे चक्कर लगाने पड़े।
विज्ञापन

सफीदों रोड से शहर में प्रवेश करने वाले लोगों और पटियाला चौक पर सबसे अधिक परेशानी देखने को मिली। कई स्थानों पर पुलिस ने रास्ते पूरी तरह बंद कर दिए जिससे लोगों को वैकल्पिक मार्गों से होकर कई किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी।
विज्ञापन

रेलवे जंक्शन के आसपास सुरक्षा सबसे कड़ी रही। मुख्य प्रवेश मार्ग बंद होने से यात्रियों को दो से तीन किलोमीटर तक घूमकर स्टेशन पहुंचना पड़ा। यात्रियों ने आरोप लगाया कि ट्रेनों के रद्द होने या संचालन में बदलाव की समय रहते स्पष्ट सूचना नहीं मिलने से उन्हें असुविधा झेलनी पड़ी। रेलवे कर्मचारियों की आवाजाही भी सीमित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी की झलक पाने को उमड़ी भीड़
प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए हजारों लोग रेलवे जंक्शन के मुख्य गेट और आसपास की सड़कों पर जुट गए। सुरक्षा कारणों से पुलिस ने समय-समय पर सड़कें खाली कराईं। लोग जंक्शन के चारों ओर लगभग एक किलोमीटर के दायरे में इधर-उधर घूमते रहे। शहर के प्रमुख चौक-चौराहे दिनभर पुलिस छावनी में तब्दील रहे। सुरक्षा व्यवस्था सफल रही लेकिन इसके कारण आम नागरिकों को दिनभर असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed