फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The city echoed with the chants of devotees of Khatu Naresh throughout the night

Jind News: खाटू नरेश के भक्तों के जयकारों से रात भर गूंजा शहर

Sun, 07 Sep 2025 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The city echoed with the chants of devotees of Khatu Naresh throughout the night
07जेएनडी23: शनिवार रात जींद के हिंदू कन्या कॉलेज में आयोजित भगवान खाटू नरेश के जागरण में सजा श्
जींद। शनिवार रात जय श्री खाटू श्याम, जय श्री श्याम, शीश के दानी की जय के जयकारों से गूंजती रही। खराब मौसम के बावजूद खाटू नरेश के भक्त उनके जागरण और संकीर्तन में रविवार अल सुबह तक जमे रहे। हिंदू कन्या कॉलेज के बृजमोहन सिंगला मेमोरियल हॉल में हारे का सहारा सेवा समिति ने श्री श्याम जागरण और संकीर्तन का आयोजन किया।
विज्ञापन

यह आयोजन पहले एसडी स्कूल में होना था लेकिन बारिश के चलते इसे हिंदू कन्या कॉलेज के हॉल में शिफ्ट किया गया। इसमें आयोजकों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। कॉलेज का हॉल श्री खाटू नरेश के भक्तों से खचाखच भर गया। हालत यह हो गई थी कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु हॉल के बाहर बैठकर बाबा खाटू नरेश के भजन सुनते रहे।
विज्ञापन

श्री खाटू नरेश के जागरण में बाहर से आए कई जाने-माने कलाकारों के साथ जींद के स्थानीय कलाकारों ने भी अपने भजनों और बाबा खाटू नरेश की भेंटों पर रात भर झूमने पर मजबूर कर दिया। श्रद्धालुओं के लिए हारे का सहारा सेवा समिति ने भंडारे की व्यवस्था की हुई थी। समिति के लगभग 180 वॉलंटियर ने व्यवस्था बनाए रखने की कमान संभाली हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे जागरण में आए श्रद्धालु बाबा श्री सिंह के भक्तों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। बाबा का खजाना पाकर उनके भक्त खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। श्री श्याम के इस जागरण के बाद हारे का सहारा सेवा समिति के प्रधान विवेक गर्ग, उप प्रधान सचिन गोयल, सचिव राजकुमार रोहिला, कोषाध्यक्ष विजय धीमान ने बताया कि बाबा खाटू श्याम का जागरण हर लिहाज से ऐतिहासिक रहा।
इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान खाटू नरेश का आशीर्वाद लेने पहुंचे। हारे का सहारा सेवा समिति बाबा श्याम के जागरण के अलावा समाज सेवा के दूसरे और कई काम कर रही है।

इसमें बाबा श्याम के भक्तों को राजस्थान के ऐतिहासिक खाटू धाम और सालासर धाम की यात्रा करवाने से लेकर जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई- कटाई का प्रशिक्षण दिलवाना, गरीब लड़कियों की शादी में मदद करना, गरीब लड़कियों की फीस में मदद करना भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed