फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The city council improved the condition of the district's parks

Jind News: नगर परिषद ने सुधारी जिले के पार्कों की हालत

Mon, 31 Mar 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 31 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The city council improved the condition of the district's parks
30जेएनडी12,   संस्थाओं को गोद बढ़ाई गई पार्कोंं की सुंदरता। नप - फोटो : संवाद
जींद। शहर के पार्कों की बदहाली अब बीते दिनों की बात हो चुकी है। अब शहर के पार्काें को देखने व घूमने के लिए यहां पर लोगों की भीड़ सुबह शाम रहती है। पार्कों के सुधार का यह आइडिया जिला परिषद चेयरपर्सन की सोच का परिणाम है। पार्कों के सुधार के लिए पहले ट्रायल बेस पर संस्थाओं को दिया था, लेकिन बाद में यह पार्कों के सुधार का मार्ग बन गया।
विज्ञापन

तीन साल पहले की बात करें तो शहर के पार्कों की हालात से हर सेक्टरवासी व कॉलोनीवासी खफा थे, लेकिन नगर परिषद ने पार्कों के सुधार के लिए पहल की तो शहर के सौंदर्य को भी चार चांद लगे।
विज्ञापन

पार्कों का नवीनीकरण केवल उनके बाहरी रूप को सुंदर बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके साथ ही वहां पर बेहतर सुविधाएं भी दी जा रही हैं। शहर के पार्कों में साफ-सुथरे रास्ते, बेंच, खेल के मैदान, ओपन जिम, पगडंडी और टॉयलेट की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। जो पार्कों को न केवल आकर्षक बनाती हैं, बल्कि उपयोगकर्ताओं के लिए आरामदायक और सुविधाजनक भी बनाती हैं। चेयरपर्सन ने पार्कों को गोद देने की योजना शुरू की। इसके तहत रजिस्टर्ड संस्थाओं को पार्कों का रखरखाव सौंपा गया। इस पहल से न केवल पार्कों की गुणवत्ता में सुधार हुआ है, बल्कि लोगों की भी इसमें रुचि बढ़ी। वर्तमान में लोगों की सोच बदली और पार्कों की सफाई और रखरखाव में भागीदारी निभाने के लिए आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
पर्यावरण का भी रखा ध्यान
पार्कों के इस नए रूप में पर्यावरण का भी ध्यान में रखा गया है। इनमें अधिक से अधिक पेड़ लगाए गए हैं और उनका ठीक से रखरखाव किया जा रहा है। इससे यह पार्क हरे-भरे और स्वच्छ दिखाई देते हैं। इसके अलावा, पार्कों का डिजाइन भी पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक और व्यवस्थित है।
बाक्स
यह सुधार दे रहा नया संदेश
पार्कों के नवीनीकरण की दिशा में नप का यह कदम महत्वपूर्ण रहा महत्वपूर्ण कदम है। अब जींद के पार्क न केवल मनोरंजन के स्थल हैं, बल्कि पर्यावरण और समाज के लिए भी एक मजबूत उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। डॉ. अनुराधा सैनी की इस पहल से यह साबित होता है कि शहरों के विकास में छोटे-छोटे बदलाव भी बड़े प्रभाव डाल सकते हैं। जींद शहर की हरियाली और सौंदर्य में यह सुधार एक नया संदेश दे रहा है कि हम सभी मिलकर अपने शहर को सुंदर और हरियाली से भरपूर बना सकते हैं।

वर्जन
इन पार्कों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी सुधार किया गया है। पार्कों में बिना किसी डर के आ-जा सकते हैं। इससे पार्कों में परिवारों और बच्चों का आना-जाना बढ़ा है। इसके अलावा, यहां अब जॉगिंग, और पिकनिक जैसी गतिविधियां भी की जा सकती हैं। इससे इन पार्कों का उपयोग ज्यादा बढ़ा है। अब पार्कों के आस पास रहने वाली महिलाएं कीर्तन भी करती हैं। इससे पार्कों का माहौल व वातावरण स्वच्छ और मनमोहक होता है।


--अनुराधा सैनी चेयरपर्सन नगर परिषद जींद।

30जेएनडी12,   संस्थाओं को गोद बढ़ाई गई पार्कोंं की सुंदरता। नप

30जेएनडी12,   संस्थाओं को गोद बढ़ाई गई पार्कोंं की सुंदरता। नप- फोटो : संवाद

30जेएनडी12,   संस्थाओं को गोद बढ़ाई गई पार्कोंं की सुंदरता। नप

30जेएनडी12,   संस्थाओं को गोद बढ़ाई गई पार्कोंं की सुंदरता। नप- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed