फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The city council confiscated the goods for encroachment

Jind News: नगर परिषद ने अतिक्रमण करने पर जब्त किया सामान

Thu, 13 Mar 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 13 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The city council confiscated the goods for encroachment
12जेएनडी51-अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सामान जब्त करते हुए। संवाद
नरवाना। नगर परिषद ने सेनेटरी इंस्पेक्टर विशाल कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अतिक्रमण हटाया। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ नगर परिषद के कर्मचारियों को आते देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपने दुकानों के बाहर रखे सामान को जल्दी-जल्दी समेटने लगे, लेकिन परिषद के कर्मचारियों ने सड़क पर रखे सामान को जब्त करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार को नगर परिषद की कार्रवाई पर कई दुकानदारों ने नगर परिषद पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। व्यापारियों का कहना था कि कुछ दुकानदारों का सामान जब्त किया जा रहा है, जबकि कुछ को छोड़ दिया गया। कुछ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उनका बोर्ड जब्त कर लिया गया, लेकिन अन्य दुकानों का सामान अभी भी सडक़ पर रखा हुआ है। वहीं, नगर परिषद के अधिकारियों का कहना था कि सभी दुकानदारों को सामान हटाने के निर्देश दिए गए थे। जो नियमों का पालन नहीं कर रहे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। त्योहार से ठीक पहले कार्रवाई से व्यापारी नाराज व्यापारियों का सबसे बड़ा विरोध इस बात पर था कि त्योहार से ठीक पहले इस तरह की कार्रवाई करना उनके व्यवसाय के साथ अन्याय है। प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी कि भविष्य में यदि सड़कों पर अतिक्रमण पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed