{"_id":"6a90995ea22c84d41402fe31","slug":"the-city-administration-removed-400-tons-of-garbage-and-sanitation-workers-protested-jind-news-c-199-1-sroh1009-159212-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शहर से प्रशासन ने उठवाया 400 टन कूड़ा, सफाई कर्मियों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शहर से प्रशासन ने उठवाया 400 टन कूड़ा, सफाई कर्मियों ने किया विरोध
विज्ञापन
27जेएनडी13: शहर के पटियाला चौक क्षेत्र से कूड़ा उठाते हुए नगर परिषद की तरफ से लगाए गए कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सफाई कर्मियों और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल के बीच शहर में वीरवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब प्रशासन की ओर से कूड़ा उठाने पहुंची टीम का सफाई कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया।
विरोध कर रहे सफाई कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर उचाना की तरफ भेज दिया। इसके बाद प्रशासन ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कूड़ा उठवाया। कूड़ा उठाने के बाद हिरासत में लिए गए कर्मचारियों को छोड़ दिया गया। बाद में कर्मचारी रानी तालाब पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए। शहर से अब तक 400 टन कूड़ा उठाया जा चुका है।
नगर परिषद जींद के अकाउंटेंट अशोक सैनी की अध्यक्षता में प्रशासनिक अमला सुबह करीब 10 बजे सरकारी आईटीआई, कैथल रोड पर पहुंचा। टीम में 15 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, तीन ट्रैक्टर लोडर और एक बुलडोजर शामिल था। डीएसपी संजय पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रशासनिक टीम को देखते ही सफाई कर्मचारी संघ नगर परिषद जींद के कर्मचारी भी आईटीआई के सामने एकत्र हो गए और कूड़ा उठाने का विरोध शुरू कर दिया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान सोहनलाल ने की। सफाई कर्मचारी संघ सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित बताया गया है। महिला और पुरुष कर्मचारियों ने प्रशासन की वैकल्पिक व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।
स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें बस में बैठाकर उचाना की तरफ ले जाया गया। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने पटियाला चौक क्षेत्र समेत शहर के विभिन्न हिस्सों में कूड़ा उठाने का अभियान चलाया।
निर्धारित क्षेत्रों से कचरा हटाने का काम पूरा होने के बाद हिरासत में लिए गए कर्मचारियों को छोड़ दिया गया। रिहा होने के बाद कर्मचारी रानी तालाब पहुंचे और दोबारा धरने पर बैठ गए।