फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The central and state governments have not fulfilled the promises made: Baljit Singh

केंद्र-राज्य सरकार ने किए वादों को पूरा नहीं किया : बलजीत सिंह

Sat, 24 Jan 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 24 Jan 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
The central and state governments have not fulfilled the promises made: Baljit Singh
24जेएनडी08: धरने पर बैठे किसान। स्रोत किसान।
नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चे का लघु सचिवालय में चल रहा धरना शनिवार को भी जारी रहा। इसकी अध्यक्षता बलबीर सिंह ने की। बलजीत सिंह ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार ने किसानों को दिए वादों को पूरा नहीं किया है। इसके विरोध में गणतंत्र दिवस पर नरवाना में ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन

यह ट्रैक्टर मार्च धरनास्थल से शुरू होकर कैनाल रोड होते हुए रेलवे स्टेशन, भगत सिंह चौक, बस स्टैंड से गुजरते हुए धरनास्थल पर संपन्न होगा। मार्च में सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ-साथ मोटरसाइकिल, स्कूटर, स्कूटी और साइकिलें भी शामिल होंगी। धरने को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान और मजदूरों को अपने हाल पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन

न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी का कानून लागू न करना, बिजली बिल 2025 को वापस न लेना, किसानों-मजदूरों को कर्ज मुक्त न करना, नरेगा कानून के स्थान पर नया कानून लाने की तैयारी, श्रम कानूनों को खत्म कर चार लेबर कोड लागू करना और बीज बिल लाना जैसे फैसलों के खिलाफ पूरे देश में आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर रत्न सिंह, साधु राम, दिनेश, हवा सिंह, बदन सिंह, इंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed