{"_id":"6a54db42db7af6052d0922dd","slug":"the-campaign-was-launched-by-planting-a-rudraksha-sapling-jind-news-c-199-1-jnd1012-156674-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रुद्राक्ष का पौधा लगाकर अभियान शुरू किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रुद्राक्ष का पौधा लगाकर अभियान शुरू किया
Mon, 13 Jul 2026 06:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 13 Jul 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
फोटो 13एसएफडीएम3.: पौधारोपण करते हुए समाजसेवी आचार्य पुरूषोत्तम कौशिक व अन्य। स्रोत संस्था
सफीदों। नगर के रामपुरा रोड स्थित शिवभूमि सेवा समिति ने सोमवार को पर्यावरण संरक्षण अभियान का शुभारंभ किया। समाजसेवी आचार्य पुरुषोत्तम कौशिक मुख्य अतिथि थे, जबकि राकेश गर्ग ने अध्यक्षता की। कमल सैनी और रामानंद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने शिव भूमि में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राक्ष का पौधा लगाकर अभियान शुरू किया। पुरुषोत्तम कौशिक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
संजीव गौतम ने कहा कि पर्यावरण बचाना प्रत्येक प्राणी के लिए आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पेड़-पौधे शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को देखते हुए ऐसे अभियान जरूरी हैं। समिति पर्यावरण संरक्षण सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसमें प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा औषधीय पौधों का रोपण और उनकी देखभाल सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।