{"_id":"68472c5919bbe4a559098dc4","slug":"the-bus-going-from-jind-to-mathura-will-now-run-at-12-noon-jind-news-c-199-1-jnd1002-136051-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जींद से मथुरा जाने वाली बस अब दोपहर 12 बजे चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जींद से मथुरा जाने वाली बस अब दोपहर 12 बजे चलेगी
विज्ञापन
09जेएनडी14-बस स्टैंड परिसर में बूथ पर दोनों बसों के बीच में खड़ी जींद से मथुरा जाने वाली रोडवेज
जींद। जींद से मथुरा के लिए जाने वाली रोडवेज बस के समय में बदलाव किया गया है। पहले यह बस सुबह चार बजे जींद से मथुरा के लिए रवाना होती थी, लेकिन अब यह बस दोपहर 12 बजे जींद से चलेगी।
नई समय सारिणी के अनुसार प्रतिदिन जींद बस अड्डे से दोपहर 12 बजे बस चलेगी, जो रोहतक, दिल्ली, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल और कोसी होते हुए रात को साढ़े आठ बजे मथुरा पहुंचेगी।
साढ़े नौ बजे मथुरा से जींद के लिए वापस चलेगी और रात को दिल्ली में ठहराव होगा। वहां से सुबह चार बजकर 40 मिनट पर दिल्ली से जींद के लिए बस चलेगी, जो सुबह करीब आठ बजे जींद पहुंचाएगी। पहले यह बस सुबह चार बजे जींद से चलती थी। जींद से मथुरा की दूरी 313 किलोमीटर है और 330 रुपये किराया लगता है।
विज्ञापन
मथुरा धार्मिक स्थल होने के कारण जींद से काफी यात्री वहां जाते हैं। अब बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं। ऐसे में बच्चे अपने अभिभावकों के साथ बाहर धार्मिक और अन्य पर्यटन स्थल पर घूमने की योजना बनाते हैं। जींद के मथुरा के लिए सीधी ट्रेन नहीं है। जींद से मथुरा जाने के लिए दिल्ली से ट्रेन बदलनी पड़ती है। यात्रियों की मांग पर मथुरा जाने वाली बस के समय में बदलाव किया गया है।
यात्रियों की मांग पर जींद से मथुरा जाने वाली बस के समय में बदलाव किया गया है। पहले बस सुबह चार बजे जाती थी, जो अब दोपहर 12 बजे जींद बस स्टैंड से रवाना होगी। इस बस से यात्रियों को काफी सुविधा मिल रही है। -राहुल जैन, रोडवेज महाप्रबंधक जींद डिपो।