फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The brother in law was on fire junkie, target missed

नशेड़ी साले ने जीजा पर किया फायर, निशाना चूका

Wed, 01 Oct 2014 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Wed, 01 Oct 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर के राजनगर में मंगलवार देर सायं एक नशेड़ी व्यक्ति ने अपने जीजा पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि निशाना चूक गया और जीजा बाल बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी धर्मबीर पूनिया, शहर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

गांव राजपुरा भैण निवासी आनंद शहर के राज नगर में रह रहे गांव खरकरामजी निवासी अपने ससुर रामेश्वर के पास आया हुआ था। आनंद के ससुर रामेश्वर ने आनंद से उसके साले काला की शिकायत करते हुए बताया कि उसका साला काला स्मैक का नशा करता है। इसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ससुर की शिकायत सुनने के बाद आनंद उसके साले को समझाने लगा तो इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी बीच काला वहां से उठकर ऊपर के कमरे में चला गया। जब आनंद उसके पीछे-पीछे ऊपर जाने लगा तो काला ने अपने पास मौजूद हथियार से आनंद पर फायर कर दिया, लेकिन गनीमत यह रही कि उसका निशाना चूक गया और आनंद बच गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी धर्मबीर पूनिया तथा शहर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने फायर करने के आरोपी काला के खिलाफ दहशत फैलाने तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरूकर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed