{"_id":"6b0489cfa58d0ba8fa0da6b4","slug":"the-bond-of-love-and-devotion-connects-the-devotee-to-god-shankaracharya-jind-news-c-199-1-sroh1009-164235-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम और श्रद्धा का बंधन भक्त को भगवान से जोड़ता है : शंकराचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम और श्रद्धा का बंधन भक्त को भगवान से जोड़ता है : शंकराचार्य
विज्ञापन
23जेएनडी09: श्रद्धालुओं को संबोधित करते ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्ते
सफीदों। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती सोमवार को ऐतिहासिक नगरी सफीदों पहुंचे। उनके आगमन पर शंकराचार्य सम्मान समिति के प्रतिनिधि विकेश अग्रवाल सहित श्रद्धालुओं ने पुष्पमालाओं और पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। इस दौरान विधिवत पादुका पूजन किया गया। शंकराचार्य के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि भक्त और भगवान के बीच प्रेम और श्रद्धा का ऐसा संबंध होता है, जो कभी कमजोर नहीं पड़ता। प्रेम जितना गहरा होता है, यह बंधन उतना ही मजबूत होता जाता है।
उन्होंने सफीदों से अपने आत्मीय जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि दिवंगत रामगोपाल अग्रवाल ने उन्हें अपने प्रेम की ऐसी डोर से बांधा है कि वे आज भी उसी अपनत्व के कारण सफीदों खिंचे चले आते हैं। प्रेम का यह रिश्ता समय और दूरी से प्रभावित नहीं होता, बल्कि और प्रगाढ़ होता है।
विज्ञापन
पूर्वजों के बनाए संबंधों को आगे बढ़ाना हमारा दायित्व
शंकराचार्य ने कहा कि जीवन में हर मुलाकात को अंतिम मुलाकात मानकर पूरे प्रेम और आत्मीयता से मिलना चाहिए। किसी से मिले सम्मान और स्नेह को कभी नहीं भूलना चाहिए। पूर्वजों ने जिन लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाए और समाज के लिए जो कार्य किए, उन्हें आगे बढ़ाना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है।
सत्संग से मिलती है जीवन को सही दिशा
अध्यात्म और सांसारिक जीवन पर विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि संसार में रहते हुए मनुष्य को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए, लेकिन अध्यात्म के मार्ग पर मन को एकाग्र और आंतरिक रूप से स्वतंत्र रखना जरूरी है। संसार की हर वस्तु ईश्वर की है और मनुष्य केवल निमित्त मात्र है। उन्होंने कहा कि दुख और अशांति से मुक्ति पाने के लिए सत्संग की शरण लेनी चाहिए। सत्संग मनुष्य के विचारों को सकारात्मक बनाता है और ईश्वर के प्रति प्रेम एवं श्रद्धा को मजबूत करता है।