Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The BJP wants to abolish the Constitution: Rao Narendra

संविधान को खत्म करना चाहती है भाजपा : राव नरेंद्र

Sun, 22 Nov 2026 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
The BJP wants to abolish the Constitution: Rao Narendra
फोटो 22जेएनडी23-जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद
जींद। कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि भाजपा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को खत्म करना चाहती है। कांग्रेस संविधान की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रही है। 26 नवंबर को पंचकूला में संविधान दिवस मनाया जाएगा, जिसमें पूरे प्रदेश की जनता भाग लेगी।
विज्ञापन

वे रविवार को कांग्रेस के जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी संजय दत्त भी मौजूद रहे। राव नरेंद्र ने कहा कि भाजपा ने जनता से किया अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने केवल वोट चोरी की है। इसके विपरीत कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में जनहित की अनेक योजनाएं चलाईं। जरूरतमंद परिवारों को 100-100 वर्ग गज के प्लॉट दिए गए, जबकि भाजपा सरकार ने किसी जरूरतमंद को एक वर्ग गज जमीन भी नहीं दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान बचाने के लिए पूरी मजबूती से संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर भाजपा नेताओं की टिप्पणियों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के लिए कुर्बानियां दी हैं। सोनिया गांधी ने अपनी किताब में आत्मकथा लिखी है। एससी समाज के कांग्रेस से दूर होने के सवाल पर राव नरेंद्र ने कहा कि एससी समाज संविधान बचाने की लड़ाई में कांग्रेस के साथ खड़ा है और उसकी कांग्रेस में पूरी आस्था है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर, पूर्व विधायक सुभाष गांगोली, पूर्व सांसद सुरेंद्र बरवाला, रघुबीर भारद्वाज, बलराम कटवाल, महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव लाजवंती ढिल्लों, कमल चौहान, नवीन सांगवान, सुखबीर उर्फ सुक्खा और सुमन राठी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएं अभियान : संजय दत्त
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि संविधान रक्षा मार्च और वोट रक्षक अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जुटना होगा। इस अभियान को शहर से गांव और गांव से घर-घर तक पहुंचाना है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अभियान से जोड़कर इसे जन-जन तक ले जाने का प्रयास करना होगा।


कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने के दिए निर्देश
इससे पहले दोनों प्रदेश स्तरीय नेताओं ने जिलेभर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को लोगों से संपर्क बढ़ाने और उनके घरों तक पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाकर मुख्यधारा से जोड़ें। संगठन की मजबूती के लिए हर कार्यकर्ता की भागीदारी जरूरी है। उनकी मेहनत से ही आगामी चुनाव में बेहतर परिणाम आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed